RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने किया‘‘इंडस्ट्री 5.0ः ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)10 मई।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को राजभवन में ‘‘इंडस्ट्री 5.0ः ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, प्रो. राजेश सिंह और प्रो. अनीता गहलोत के संयुक्त संपादन में लिखी गई है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक आने वाली नई औद्योगिक क्रांति की झलक देती है, जिसमें तकनीक के साथ-साथ मानवीय मूल्य जैसे नैतिकता, सहानुभूति और सतत विकास को भी महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विकसित भारत की सोच को दर्शाती है और टेक्नोलॉजी पर आधारित, समावेशी और सतत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। राज्यपाल ने कहा कि जब हम प्रौद्योगिकी को मानवता के कल्याण के साथ जोड़ते हैं, तब हम एक बेहतर, स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। तकनीकी विकास का प्रभाव व्यक्ति और समाज पर केंद्रित होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रौद्योगिकी न केवल जीवन को सरल बनाए, बल्कि इसे अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और सतत भी बनाए। राज्यपाल ने कहा कि भारत की युवा शक्ति और प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर हम इस बदलाव का नेतृत्व कर सकते हैं। यह पुस्तक सिर्फ तकनीकी विकास की बात नहीं करती, बल्कि एक ऐसे भविष्य की कल्पना करती है जहां उद्योग समाज को सशक्त बनाते हैं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने इसके लिए पूरे उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

राजस्थान किसान महोत्सव 16 से 18 जून को जे.ई.सी.सी. सीतापुरा, जयपुर में होगा आयोजन मेले में किसान रूबरू होंगे उन्नत कृषि तकनीकों से।

rktvnews

भोजपुर:नूरपुर आजिमाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों के पीड़ित परिवारों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:पंचायती राज सह प्रभारी म़ंत्री बड़हरा विधानसभा हेमतपुर और राजापुर में एनडीए कार्यकताओ के साथ करेंगे बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

09 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment