RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

3 दिसंबर को आरा में होगा व्यवसायी संघ भोजपुर का जिला सम्मेलन!व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी विस्तारित की बैठक संपन्न।

व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा-सुदामा प्रसाद

आरा/ भोजपुर 25 नवंबर। आगामी 3 दिसंबर को नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में होने वाले व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला कमेटी की विस्तारित बैठक आरा परिसदन में आयोजित की गई!बैठक की अध्यक्षता व्यवसायी संघ के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शाह ने की! बताया गया की सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा-माले राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के बतौर अतिथि पोलित ब्यूरो सदस्य व राज्य सचिव कुणाल,अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह होंगे!बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला सचिव तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि व्यवसायी संघ भोजपुर जिले के सभी तरह के व्यवसाईयों का प्रतिनिधि संगठन है जो उनके आर्थिक विकास सामाजिक सुरक्षा और सभी बाजारों में नागरिक सुविधा को बहाल करने हेतु लगातार आंदोलनरत है!कोरोना महामारी लंबे समय तक लाॅकडाउन और अभी सभी ऑनलाइन व्यापार,रिटेल मार्ट,माॅल और जीएसटी की जटिल प्रक्रियाओं के कारण भोजपुर सहित पूरे बिहार के व्यवसायियों का आर्थिक रुप से जर्जर और कमजोर हुए हैं!उन्हें आगे कहा कि पूरे जिला सम्मेलन में जिले के लगभग 65 से ज्यादा छोटे-बड़े बाजारों से व्यवसाय के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे!उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यवसायियों को काफी घाटा हुआ है!सरकार उसे दौरान बिजली बिल को माफ करें और जीएसटी को माफ करना चाहिए और व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए व्यवसायी आयोग का गठन के लिए बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र में उठाया!बैठक में शहर के प्रतिष्ठित व पुरानी रामचंद्र प्रसाद-काशीराम की दुकान में भंयकर आग लगने से लगभग डेढ़ करोड़ रु का नुक़सान हुआ है!जबकि आगलगी होने के काफी देर के बाद दमकल गाड़ी आयी!तब-तक दुकान काफी जल गया था!व्यवसायी संघ भोजपुर ने पीड़ित दुकानदार अश्विनी गुप्ता का जले हुए सामान का मुल्याकंन कर मुआवजा देने की मांग की है!बैठक में सुरेन्द्र कुमार सिंह,संजय महासेठ,उमाशंकर सिंह,रामेश्वर प्रसाद,श्रीनिवास यादव,मो० शहाबुद्दीन खान,भोला यादव,मुन्ना,कृष्णरंजन गुप्ता,संजय कुमार गुप्ता,प्रमोद कुमार,राजू शर्मा,शशि कुमार गुप्ता,राजन सिंह,मु०सिकंदर,जितेंद्र पासवान,अब्दुल वहाब,पिंटू प्रसाद,शम्भू कुमार गुप्ता,दीपक कुमार,मो०एकराम,मु०इलयास,उमाशंकर प्रसाद,गुड्डू प्रसाद,अनवर आलम,मु०राजन,महेंद्र प्रसाद सिंह सहित काफी संख्या में व्यवसायी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर : पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भूअर ओझा ने की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश के सभी 29 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित।

rktvnews

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र आरा में आधुनिक नर्सरी उत्पादन तकनीक का दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

संभावना विद्यालय ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के बीच एनसीसी “ए” प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया।

rktvnews

भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्य समूह बैठक के अंतर्गत विशेष प्रदर्शनियाँ एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment