RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: माले के बहिरो शाखा सदस्य श्रीकांत पासवान का निधन,श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी सहित वरीय नेता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 मई।बहिरो पार्टी ब्रांच कमेटी सदस्य 56 वर्षीय का•श्रीकांत पासवान का कल रात्रि लगभग 9:30 बजे ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया!उनके निधन की खबर सुनकर उनके निवास स्थान बहिरो में पार्टी के नेतागण पहुंचे!उसके बाद उनके पार्थिव शरीर पर उनके सम्मान में पार्टी का झंडा समर्पित किया गया!फिर इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद,ऊ०पी० राज्य सचिव सुधाकर यादव,ऊ०पी० के राज्य स्थाई समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह,उत्तराखंड के किसान नेता आनंद सिंह नेगी,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,नगर कमेटी सदस्य सुरेश पासवान,संतविलास राम,पूर्व वार्ड पार्षद शिवकुमार देवी, रेलवे मालगोदाम पालदार यूनियन के नेता देवानंद पासवान,भीम पासवान ने माल्यार्पण किया!फिर उनके याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई! नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया की वे रेलवे मालगोदाम पालदार मजदूर थे इस नाते वे आरा रेलवे मालगोदाम पालदार यूनियन के सदस्य भी थे!का•श्रीकांत पासवान 1986 में पार्टी के साथ के जुड़कर पार्टी सदस्यता ली और जब से वे पार्टी सदस्य बनें आजीवन पार्टी सदस्य बने रहें!पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे!हमेशा पार्टी के हर गतिविधियों में सक्रिय रहते थे!अभी पिछले दिनों आरा लोकसभा इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी का•सुदामा प्रसाद का बहिरो में चुनावी जनसम्पर्क अभियान की सभा आयोजित कराने में काफी सक्रिय थे!इस चुनावी महायुद्ध के बीच समर में छोड़ कर चले जाना हमलोगों के लिए अपूर्णनीय क्षति है!का•श्रीकांत पासवान का अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे मुक्तधाम गांगी घाट आरा में किया गया!

Related posts

चतरा:भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 28 अगस्त 24

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को दी 345 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 169 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्या।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 2 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की पहल पर जीजीआईसी बावली की छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का मिला अवसर!169 छात्राओं का समूह हुआ शैक्षिक भ्रमण के लिए गाजियाबाद रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment