RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:सभी मतदाता 20 मई को मतदान अवश्य करें, आपका एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है : रमेश घोलप

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)14 मई।दिनांक-15.05.2024 के प्रातः 06 बजे से 09 बजे तक जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम चतरा में स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव चेतना कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने अधिकारियों संग दौरा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किए जा रहे तैयारियों का जायजा लिया एवं पुर्वाभ्यास का अवलोकन किया।
4-चतरा लोकसभा में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी चतरा ने चतरा जिला के सभी लोगों से चुनाव चेतना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में 300×200फीट की लोग सहभागिता से कलाकृति बनाई जाएगी। साथ ही सेल्फी पोवाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोग शामिल होंगे तथा सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने एवं परिवार वोटिंग करने का आह्वान किया।
चुनाव चेतना कार्यक्रम में 300×200फीट की भव्य कलाकृति लोकसहभागिता से बनाई जाएगी। जिले के सभी अधिकारी/कर्मी, सरकारी व गैर सरकारी संगठन, पत्रकार बंधु, प्रबुद्ध नागरिक को चुनाव चेतना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जेएसएलपीएस, नगर परिषद, जिला समाज कल्याण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
आज की पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

गया लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ऐलान! पिता-पुत्र के खिलाफ मैदान में उतरेंगे हम गुट के नेता :-रामेश्वर यादव

rktvnews

सेना अस्पताल (आर एंड आर) में पहली सोल्जरथॉन का आयोजन, वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 5,000 से अधिक धावकों ने लिया भाग।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की!चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा हो:मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

भोपाल:29, 30 एवं 31 मार्च को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।

rktvnews

भोजपुर:पर्युषण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी महापर्व का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment