RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जर्मन चांसलर से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 जून।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कनाडा के कानानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की। मई 2025 में श्री मर्ज़ के चांसलर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री ने श्री मर्ज़ को चुनाव में विजयी होने और चांसलर का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे पर जर्मन सरकार की संवेदनाओं के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।
नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर गति पर प्रसन्नता व्यक्त की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, हरित तथा सतत विकास साझेदारी, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा और मोबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। भारत-जर्मनी सामरिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने पर दोनों पक्ष इसे और सुदृढ़ करने तथा विविधता लाने पर सहमत हुए।
दोनों नेताओं ने माना कि आतंकवाद दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। इस संबंध में, प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की कार्रवाइयों के लिए जर्मनी की एकजुटता और समर्थन के लिए चांसलर मर्ज़ को धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर चांसलर मर्ज़ का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड में बी.एल.बी.सी बैठक के साथ विशेष प्रखण्ड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के अंतर्गत केसीसी शिविरों का सफल आयोजन।

rktvnews

सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलाईसेल्वी ने सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के ओडब्ल्यूओएल के दौरान एस एंड टी 2022 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की घोषणा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की सराहनीय पहल विगत 7 दिनों में गुम हुए 45 बच्चों, महिलाओ एवं वृद्धों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात पार्श्व गायक पी. जयचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

सोनपुर मेला-2023 पौराणिक गरिमा के अनुरुप होगा भव्य:जिलाधिकारी,अमन समीर

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

Leave a Comment