RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर: शहीद की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 दिसंबर। सोमवार को स्थानीय चंदवा स्तिथ एक रिसॉर्ट में शहीद नायक प्रमोद कुमार सिंह की दूसरी पुण्यतिथि श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजली सभा की अध्यक्षता जनरल कृष्ण सिंह ने की। सभा में शामिल पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र तिवारी,होटल मौर्य के एमडी सह बखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह,बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह,भाजपा भोजपुर के उपाध्यक्ष ई धीरेंद्र सिंह, डॉ कुमार जितेंद्र,सनोज कुमार,जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी सतीश चंद्र पांडेय आदि ने वीर शहीद के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान सभी ने शहीद के व्यक्तिव और कृतत्व पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए जनरल कृष्ण सिंह ने श्रद्धांजली सभा में शामिल होने पर प्रसन्नता जाहीर करते हुए कहा की यह काफी खुशी की बात है की भोजपुर की धरती पर भारतीय सेना के शहीद को श्रद्धांजली स्वरूप सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की शहीद हमेशा जिंदा रहते हैं अमर हो जाते है।
इस अवसर पर आगत अतिथियों द्वारा शहीद की पत्नी को अंग वस्त्र दे सम्मानित भी किया गया।

शहीद नायक प्रमोद कुमार सिंह

भोजपुरी जिले के उदवंत नगर प्रखंड के ग्राम पोस्ट बम पाली के रहने वाले शहीद नायक प्रमोद कुमार सिंह का जन्म 31 जनवरी 1992 को हुआ था इनके पिता कलेक्टर सिंह है। कलक्टर सिंह के दो बेटों मे ये छोटे बेटे थे।
स्कूली पढ़ाई के पश्चात ये भारतीय सेना मे 22 जून 2011 को भर्ती हुए।भारतीय सेना मे आर्टेलरी कोर के 221 फीएड रेजिमेंट मे इनकी पोस्टिंग थी 10 बर्षो में इनका नायक के रैक मे प्रमोशन हो गया था।
इनकी पोस्टिंग. नार्थ सिक्किम मे हुई थी।23 दिसंबर 2022 के दिन इनकी शहादत हुई थी।
शहीद अपने पीछे माता पिता एक बेटा और एक पुत्री छोड़ गए है।
इनकी पत्नी निरमा देवी इनकी आरा मे रह कर बच्चों को पढ़ा रही है।

Related posts

रामगढ़:मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

चतरा:मनरेगा योजना अंतर्गत 30 ग्राम रोजगार सेवकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

अमेरिका के एनएएसडीए के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

भाजपा नेताओं ने विश्वविद्यालय सीनेट के बैठक के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित!वार्ड पार्षदों को दिया गया प्रशस्ति-पत्र।

rktvnews

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment