RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सामुदायिक रसोई में 100 जरुरतमंदों ने खाया खाना!निर्धन लोगों को भोजन कराना हमारा दायित्व:प्राचार्या मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मई। गुरुवार को महिला कॉलेज के आईक्यूएसी द्वारा सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद लोंगों के लिए “अन्नपूर्णा” नाम से सामुदायिक रसोई चलाई गई । इस रसोई को पहली बार 2023 में अप्रैल में शुरू किया गया था l सामुदायिक रसोई नैक के अंतर्गत आने वाले क्राइटेरिया 7 के बेस्ट प्रैक्टिस का एक हिस्सा है।यह महाविद्यालय को नैक में अच्छे ग्रेड दिलाने में सहायक होगा। सामुदायिक रसोई का मकसद सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब, बेघर, प्रवासी और दिहाड़ी मजदूर जैसे जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना है। सामुदायिक रसोई को हर चार महीने में एक बार चलाने की योजना थी लेकिन कुछ कारणों से अभी साल मे एक बार ही चल रही है l जिसमें गरीबों को एक समय का मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ।इसका उद्घाटन कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर मीना कुमारी ने गरीबों को खाना खिलाकर किया। प्रोफेसर मीना कुमारी ने कहा कि सभी छात्राओं की और हमारी यह जिम्मेवारी है कि जो समाज हमें इतना कुछ दे रहा है उसको बदले में हम भी कुछ दें।
आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजयश्री ने बताया कि इस रसोई को आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओ, नॉन टीचिंग कर्मचारियो और आसपास के दुकानदारों से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अन्नपूर्णा रसोई द्वारा लगभग 100 गरीब लोगों को मुफ्त में खाना खिलाया गया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में डॉ शिल्पा कुमारी और डॉ अंजू कुमारी ने आइक्यूसी का पूर्ण सहयोग किया । इसके लिए आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजयश्री ने दोनों शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया । इस पावन अवसर पर डॉ राखी सिन्हा, डॉ सुप्रिया झा, डॉ मनोज, डॉ सादिया हबीब, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ रजनी, डॉ अमरेश, डॉ विमला, बबली, अंशु, ब्यूटी, प्रियंका, तनु, निकिता, नुझत, पायल व राखिल उपस्थित थीं ।

Related posts

बिहार:पुनौरा धाम में माता जानकी मंदिर का पुनर्विकास कार्य भव्य ढंग से करायें :मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:Forex मार्केट में 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गैंग के 5वें सदस्य को किया गिरफ्तार,गैंग के अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई बैठक।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने सदर अस्पताल नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

पटना: जितेंद्र पासवान सहित दो अन्य के आजीवन कारावास के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध दिवस आयोजित।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के पूर्व सैनिक मामलों के मंत्री क्वोन ओह-यूल ने सियोल में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment