RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए किए जा रहे खास इंतजाम: डीसी, मोनिका गुप्ता

डीसी मोनिका गुप्ता

नहीं खड़ा रहना पड़ेगा धूप में, छांया व बैठने का रहेगा इंतजाम।

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे वोटर इनफॉरमेशन स्लिप व न्योता।

आज होगा क्यू मैनेजमेंट ऐप का ट्रायल रन, 25 मई को मिलेगी रियल टाइम इन्फॉर्मेशन।

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़)09 मई। मतदाताओं को लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान मतदान करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए इस बार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को वोटर इनफॉरमेशन स्लिप के साथ मत करने के लिए न्योता (निमंत्रण) भी दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि निमंत्रण पत्र के साथ-साथ मतदाताओं को उनके बूथ के बारे में भी सही जानकारी दी जाएगी है। जिला के सभी बीएलओ घर-घर जाकर वोटर इनफॉरमेशन स्लिप देंगे। इसके अलावा मतदाता वोटर हेल्पलाइन तथा टोल फ्री नंबर 1950 पर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। हर मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय तथा छाया में बैठने के इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता को धूप में ना खड़ा होना पड़े। इस संबंध में सभी एआरओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिम्मेदार रहेंगे।
इस बार नारनौल विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ पर लाइन में लगे मतदाताओं की जानकारी ऑनलाइन मुहैया रहेगी। इसके लिए क्यू मैनेजमेंट ऐप बनाया गया है। 10 मई को क्यू मैनेजमेंट ऐप का ट्रायल रन लिया जाएगा। फ़िलहाल इस ऐप के लिए सभी बीएलओ के मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। मोबाइल नंबर अपडेट करने का कार्य 10 तारीख को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। मतदान के दिन 25 मई को कोई भी नागरिक ये ऐप डाउनलोड करके लाइन में लगे मतदाताओं की संख्या की जानकारी हासिल कर सकता है।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर तैनात सभी बीएलओ लगातार क्यू मैनेजमेंट ऐप के जरिए डाटा अपडेट करेंगे ताकि लोगों को लाइन में लगे मतदाताओं की रियल टाइम इन्फॉर्मेशन मिलती रहे।

Related posts

भाजपा भोजपुर ने ओडिसा रेल हादसे के मृतकों के लिए शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने माँ नर्मदा के पूजन-अर्चन से की दिन की शुरूआत, अमर कंठेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक!प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की कामना की

rktvnews

रामगढ़:जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम निर्मित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा में क्राइम कंट्रोल के लिए भोजपुर एसपी द्वारा की जा रही खास व्यवस्था।

rktvnews

& पिक्चर्स पर आ रही है अक्षय कुमार की दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म ‘रक्षाबंधन’।

rktvnews

महाराष्ट्र के ठाणे में चार मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने किया दुख व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment