आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।अनाईठ स्थित माँ गायत्री विद्या मंदिर में बुधवार को वृक्षा-रोपण का कार्यक्रम किया गया।जिसमें छात्र एवम् छात्राओं ने वृक्षारोपण कर वातावरण को स्वक्ष बनाने का संकल्प लिया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० राजेश कुमार ने अपने हाथों से वृक्ष लगा कर इस से होने वाले फायदे को बताया।उन्होंने ने कहा की वृक्षारोपण का सबसे आम और ज्ञात उद्देश्य वानिकी है। पृथ्वी के पर्यावरण के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, पहले जंगल पृथ्वी की सतह के एक बड़े हिस्से को कवर करते थे। लेकिन, अब उद्योगों और बसावट के लिए भूमि के कारण तेजी से कटते वनों के कारण वनों की संख्या कम हो गयी है। जिससे वातावरण में बहुत हि गर्मी बढ़ गयी है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अंकुश कुमार, सागर कुमार सुमित कुमार, सन्नी कुमार, रोहित कुमार एवम् छात्रा रिया कुमारी, विद्या कुमारी, अंजलि, गुड़िया, नेहा , शालू कुमारी, खुशी कुमारी , अंजलि कुमारी ने वृक्ष लगा कर एवम् उसे बचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अशोक सिंह, नंद किशोर शाह, रंजीत कुमार, रूपम कुमारी, गुड़िया देवी, दिव्या पांडे, सुरुचि कुमारी एवम् खुशबु कुमारी उपस्थित रहे ।


