RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा आयोजित मौखिक परीक्षा में शोधार्थी रमेश कुमार सफल,हेड प्रो ललित कुमार ने दी बधाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में शुक्रवार को शोधार्थी रमेश कुमार के पीएचडी की मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई। उनके शोध का विषय “रोहतास जिला के विकास योजना में मानव संसाधन का योगदान: एक भौगौलिक अध्ययन” था।
उनके शोध निर्देशक स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के प्रोफेसर (डॉ.) नरेन्द्र प्रताप पालित थे। वहीं वाह्य परीक्षक बी.आर.ए.वी. विवि मुजफ्फरपुर पूर्व विभागध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राम प्रवेश यादव थे।
वाइवा का कार्यक्रम पीजी विभागाध्यक्ष प्रो ललित सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम शोधार्थी अपने शोध कार्य की परिकल्पना ,उद्देश्य, निष्कर्ष और समाधान पर विशेष चर्चा की। उपस्थित लोगों ने इस संबंध में कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका उत्तर संतोषप्रद प्रकार सभी संतुष्ट रहे और डिग्री अवार्ड की घोषणा हुई। अपने स्कॉलर की चर्चा करते हुए प्रो नरेंद्र प्रताप पलीत ने बताया कि इसने अनुशासन में रहते हुए पूरा ईमानदारी से शोध कार्य किया।
इस मौके पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. ललित सागर, प्रो. डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. रत्नेश शुक्ला, डॉ. अंबरीश कुमार रॉय, डॉ. फौजीया रहमान, डॉ. ज्योति जी, डॉ. सदफ मौजूद रहें।
वहीं खुली मौखिकी में डॉ. मुन्ना कुमार ज्योति, डाॅ. कृष्ण कुमार, पत्रकार राणा अमरेश, अनिल कुमार त्रिपाठी, आशुतोष जी पांडेय, अधिवक्ता विजय भारती, धनेश कुमार सिन्हा एवं कुमार विकेश आदि उपस्थित रहें।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश;गुरू से प्राप्त ज्ञान से ही जीवन की चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ होता है: उप मुख्यमंत्री

rktvnews

नागरी प्रचारिणी सभागार में जलेस, प्रलेस और जसम का संयुक्त आयोजन!वर्षांत रचना पाठ में जुटे शहर के रचनाकार।

rktvnews

भारत अपनी युवा शक्ति के कारण वैश्विक चुनौतियों का समाधान ढूंढने में दुनिया में सबसे आगे है : लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला

rktvnews

भोजपुर:युवा विशेषकर लड़कियां स्टार्ट अप करने में बढ़ चढ़ कर भाग लें: मधु कुमारी प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर के नये थानाध्यक्ष के योगदान समारोह व निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment