RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:चुनाव बढ़िया तभी होगा जब उसकी तैयारी होगी बढ़िया:जिलाधिकारी ,भोजपुर

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी,भोजपुर की अध्यक्षता में 195 अगिआंव (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की समीक्षा बैठक की गई ।
बैठक में मतदान केंद्र भवन/ मतदान केंद्रो की संख्या/ चा लान मतदान केदो की संख्या मतदान केंद्र बार दीवार लेखन विवरण/ मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन/CAPF आकलन की व्यवस्था एवं चयनित केंद्र/ डिस्पैच सेंटर/ वाहनों का आकलन /सभा स्थल /हेलीपैड स्थल/ नियंत्रण कक्ष/EVM QRT की व्यवस्था/ पोस्टल बैलट/ महिला आदर्श मतदान केंद्र /50% से कम मतदान वाले मतदान केंद्र/CCA/ MCC/ विधि व्यवस्था इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को कहा गया की अपना एवं संबंधित थाना, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मोबाइल नंबर निर्वाचको को उपलब्ध काराए ताकि कभी भी प्रभावित निर्वाचकों द्वारा कॉल किया जा सके।
50% से कम मतदान वाले मतदान क्षेत्र में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जीविका द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी इत्यादि द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं को जागरूक किया जाए कि मतदान उनका मौलिक अधिकार है वह अपने मत का प्रयोग करें।
सभी बूथों पर AMF के अन्तर्गत शौचालय, शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था, बैठने हेतु फर्नीचर , कुर्सी टेबल की उपलब्धता हो । यदि कहीं फर्नीचर सुविधा उपलब्ध नहीं है तो किसी दूसरे स्कूल से उसे टैग करके फर्नीचर की व्यवस्था कर ली जाए ।दिव्यांग हेतु रैंप बनाया जाए।
निर्वाचन से पूर्व सभी बूथों पर शेड की व्यवस्था समय रहते कर लिया जाए ।
जिला पदाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनका दायित्व और कर्तव्य समझाया तथा सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को भी उनके दायित्वों के निर्वहन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई ।
वेनरेबल मैपिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी सेक्टर पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में प्रतिदिन जाने का निर्देश दिया गया है । वेंरेबल मैपिंग टोला वाइज बनाने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी का मानना है कि कमजोर वर्ग के वैसे मतदाता जो वेनरेबले है। जिनको वोट देने से कोई रोकना है । ऐसे भेदता के कारक की खोज की जाए तथा उसके विरुद्ध 107 की कार्रवाई तथा भेदता के कारक यदि गंभीर है तो उन पर सीसीए तथा गुंडा पंजी में उनका नाम दर्ज कराया जाए। सभी थाने में सेक्टर मैजिस्ट्रेट को अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया गया है।
वोट देने से अगर कोई कारक रोकता है तो इसकी जानकारी संबंधित वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।
अगर कोई व्यक्ति वेनरेबल चिन्हित कर लिया जाता है तो उसमें 107 की कार्रवाई जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया।
वीटीआर परसेंटेज समय-समय पर कंट्रोल रूम को देना है तथा दिनभर आवंटित बूथ पर भ्रमण करना है ।यदि कोई समस्या होती है तो जोनल मजिस्ट्रेट ,बीडीओ या कंट्रोल रूम को तुरंत खबर करना है। यदि कहीं बहुत अधिक भीड़ हो और कार्य धीरे-धीरे संपादित हो रहे हैं तो वहां अतिरिक्त व्यक्ति की व्यवस्था कार्य में तेजी लाने हेतु की जाए।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव बढ़िया तभी होगा जब उसकी तैयारी बढ़िया होगी ।
जिला पदाधिकारी द्वारा इन सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा पीएचईडी के जेईई को जहां-जहां चापाकल खराब है ।उसे बनाने का निर्देश दिया गया।
सेक्टर मैजिस्ट्रेट को हर दिन थाना विजिट करने का निर्देश तथा सीसीए लगाने के लिए भी कहा गया है।
निर्वाचन के दिन खाने की व्यवस्था रसोईया के माध्यम से किया जा रहा है। संबंधित बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी टेंट लगाने वाले अभिकर्ता की प्रखंड बार चयन कर ले। साथ ही अभिकर्ता को सेक्टर मैजिस्ट्रेट से टैग कर ले एवं समय रहते कार्य को संपादित करें । जहां पर मतदान के दिन पूर्व में कोई घटना /मारपीट या हत्या जैसे मामले दर्ज हुए हो । वहां सीसीए के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
वैसे बूथ जिनका सड़क से कनेक्शन नहीं है । आने-जाने में वाहन का प्रयोग नहीं हो सकता है। उसे क्रिटिकल माना जा रहा है और वहां पर पैरामिलिट्री फोर्सेस रखे जाएंगे। किसी भी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को किसी एक समुदाय या कास्ट विशेष के तरफ झुकाव नहीं रखता है तथा निष्पक्ष होकर की अपना कार्य संपादित करना है।
प्रखंड सभागार गडहनी/ प्रखंड कार्यालय सभागार चरपोखरी/ प्रखंड कार्यालय सभागार अगियाव मे नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। किसी भी गतिविधि को त्वरित गति से उसकी सूचना कंट्रोल रूम को उपलब्ध करें।
सभी सेक्टर पदाधिकारी तथा सेक्टर पुलिस पदाधिकारी द्वारा शत प्रतिशत मतदान केदो का सत्यापन पूर्ण करने एवं सभी मतदान केदो पर ससमय बीएलओ उपलब्ध रहेंगे।
संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि EVM डिस्पैच हेतु टेबल क कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है तथा डिस्पैच सेंटर पर वाहन कोषांग रामदाहीन मिश्रा प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़नी में संचालित रहेगा। तीनों प्रखंडों यथा गडहनी, चरपोखरी एवं अगियाओं में वाहन कोषांग का अलग-अलग गठन किया गया है तथा सहायक निर्वाचित पदाधिकारी के स्तर पर भी एक वाहन कोषांग का गठन किया गया है।
MCC उल्लंघन के मामले तीनों प्रखंडों में अभी तक शून्य है तथा पवना थाना अंतर्गत 02/ अजीमाबाद थाना अंतर्गत 04/ अगियाओं थाना अंतर्गत 01/ नारायणपुर थाना अंतर्गत 04/ चौरी थाना अंतर्गत 03/आयर थाना अंतर्गत 02 एवं चरपोखरी थाना अंतर्गत 11 व्यक्तियों पर सीसीए निर्गत किया गया है।
मतदान केंद्र संख्या 63, 70 पर शौचालय की आवश्यकता है तथा मतदान केंद्र संख्या 63 पर पेयजल की भी आवश्यकता है।

Related posts

19 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हिंदी में रोजगार की अनंत संभवानाएं:प्रो. मीना कुमारी

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे का दो दिवसीय जनपद भ्रमण।

rktvnews

राजस्थान: चित्तौरगढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने किया राधा कृष्ण स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment