RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दीव में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

नई दिल्ली/05 जनवरी।दीव बीच गेम्स-2024 का आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन एवं दीव और लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कई कार्यक्रमों के हिस्से के तौर पर दीव के मलाला ऑडिटोरियम में ‘मेरा भारत मेरा युवा भारत’ थीम के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन एवं दीव और लक्षद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल और सांसद लालूभाई पटेल की उपस्थिति में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से बातचीत की।
केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं से एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि देश के युवाओं की ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाना चाहिए और युवाओं को एक विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में योगदान देना चाहिए। यह कहते हुए कि सक्षम युवा एक मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं और इसके लिए खेल बहुत महत्वपूर्ण हैं, केन्‍द्रीय खेल मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में भारतीय एथलीटों की उपलब्धियों की चर्चा की।
केन्‍द्रीय मंत्री ने खेलो इंडिया, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का नारा देते हुए युवाओं से अपील की कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ रहें और नशे से दूर रहकर मजबूत बनें। उन्होंने आगे कहा कि दीव पहली बार बीच गेम्स फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है। यह महोत्सव खेल के क्षेत्र में एक अलग क्रांति लाएगा और केन्‍द्र शासित प्रदेश में संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ाएगा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रशासक ने कहा कि हमारे युवा ही देश को सही दिशा दे सकते हैं और इसके लिए उन्हें तन-मन से पूरी तरह स्वस्थ रहना अत्‍यंत जरूरी है। यह खेल ही है जो युवाओं को सटीक फिटनेस देगा; इसी उद्देश्य से ‘दीव बीच गेम्स-2024’ का आयोजन किया गया है। प्रशासक ने कहा, “मुझे विश्वास है कि इससे समुद्र तट खेलों या बीच गेम्स के लिए उपयुक्‍त माहौल बनेगा, इस केंद्र शासित प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को काफी बढ़ावा मिलेगा और इस केंद्र शासित प्रदेश की पर्यटन क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं, यह आयोजन स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी समान रूप से आकर्षित करेगा।”
इस अवसर पर दीव के जन प्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Related posts

डा अशोक कुमार ‘ज्योति’ केंद्र में बने हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की हुई कार्रवाई।

rktvnews

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचार अकादमी-वित्त में महानियंत्रक संचार लेखा की दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्र समीक्षा बैठक का समापन हुआ।

rktvnews

शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने वाला गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:बेटियों की शादी में संपन्न लोग मदद करे, अन्यथा धर्म परिवर्तन का खतरा: बीजेपी नेता अजय सिंह

rktvnews

डीजीसीए ने हेलीपोर्ट लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बनाया

rktvnews

Leave a Comment