RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित रोड शो और जनसभा को किया संबोधित।

RKTVNEWS/भोपाल( मध्यप्रदेश) 17 अप्रैल। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिंडोरी में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल हो और जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा की जनजातियों की हुंकार, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प से जनजातीय समुदाय की आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है। भाजपा हमेशा जनजातीय समाज की प्रगति के लिए कृतसंकल्पित रही है। एक बार फिर डिंडोरी की जनता लोकसभा चुनावों में “मोदी जी की गारंटी” पर अपनी मुहर लगाने के लिए तैयार है।
आज डिंडोरी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित रोड शो में जनता से भाजपा की विजय का आशीर्वाद माँगा और इसके पश्चात विशाल जनसभा में जनता के प्रेम और उत्साह ने यह जता दिया कि मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रचण्ड मतों से कमल खिलने जा रहा है। डिंडोरी की देवतुल्य जनता के अभूतपूर्व समर्थन, असीम स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदयतल से कोटिशः आभार करते हैं।

Related posts

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपने टीबी भार का आकलन करने के लिए अपना स्वयं का तंत्र विकसित किया है: डॉ. मनसुख मांडविया

rktvnews

देवघर: 26 वें विश्व दृष्टि दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली।

rktvnews

प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बागपत:किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु HPV का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत पर हुआ टीकाकरण।

rktvnews

उत्तराखंड:24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:जिले में वित्तीय समावेशन को लेकर आयोजित की गई जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment