RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भगवान श्री राम सत्य,नीति और धर्म के प्रतीक हैं लेकिन भाजपाई हर सांप्रदायिक उन्मादो को फैलाने में जै श्री राम का नारा लगा रहे है जो निंदनीय है:आनंद मोहन

सोलह सालों बाद जेल से रिहा हुआ तो भाजपा वालों ने फिर से जेल भेजने की साजिश की,23 नवम्बर को जवाब देंगे,पटना को पाट देंगे:आनन्द मोहन

RKTV NEWS/अनिल सिंह 07 सितंबर। कुंवर सेना ,फ्रेंड्स ऑफ आनंद एवं जन चेतना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के स्वागत और अभिनन्दन समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद आनन्द मोहन का नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा कॉलेज के प्राचार्य ओम प्रकाश राय और संचालन डॉ रघुबर चंद्रवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि सोलह वर्षों बाद जेल से बाहर निकला तो भाजपा के नेताओं के पेट मे दर्द होने लगा और जिन लोगों ने मेरे घर पर आकर मुझसे मुलाकात की ,राज्य सरकार से मुझे रिहा करने की मांग की उन लोगों ने मेरी रिहाई के बाद गोदी मीडिया को आगे लाकर मुझे अपमानित करने के लिए सारी सीमाएं तोड़ दी। पूर्व सांसद ने कहा की दिवंगत डीएम जी कृष्णय्या की पत्नी को आगे लाया और मेरी रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कार्रवाई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरी रिहाई के लिए कानून बदला और अब देश का गृह मंत्री मुझे जेल भेजने के लिए संसद में कानून बना रहा है।पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने कहा कि आनन्द मोहन जेल में बिछावन छोड़ कर आये हैं।हम जेल से नही डरते।डर जिससे डर जाता है उसका नाम आनन्द मोहन है।उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है।हमारे महाराणा प्रताप,मिहिर भोज,पृथ्वीराज चौहान जैसे कई महापुरुषों के इतिहास बदलने की कोशिश हो रही है।हिंदुत्व के नाम पर देश को बांटने की कोशिश हो रही है।रामायण, महाभारत,गीता,वेद,पुराणों सहित सनातन धर्मग्रंथों में कही हिन्दू शब्द नही मिलता।क्षात्र धर्म युगे युगे।सभी धर्मग्रन्थों में क्षत्रित्व और क्षात्र धर्म का उल्लेख है।लेकिन आज हिंदुत्व के नाम पर देश को बांटने की कोशिश हो रही है।भगवान राम को भाजपा का कार्यकर्ता बना दिया गया है।राम सत्य,नीति,धर्म के प्रतीक हैं लेकिन आज भाजपा वाले हर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने के पीछे जै श्री राम का नारा लगाते हैं।उन्होंने कहा कि आज देश को चालाक लोग चला रहे हैं और देश की एकता और अखंडता को खंडित करने में लगे है और हम निकले हैं इनकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देने।वीर कुंवर सिंह,चंद्रशेखर आजाद,अशफाक उल्ला खान,भगत सिंह,सुभाष चन्द्र बोष,राजेन्द्र प्रसाद के सपनो का भारत बनाने के लिए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।उन्होंने कहा कि बिहार ने स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई की।बुध ने यही से दुनिया को राह दिखाया।एक बार फिर बिहार से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहल की है और देश को खंडित करने वालों को सत्ता से बेदखल करने की शुरुआत हुई है।
नीतीश कुमार की पहल से भाजपा और उसके सहयोगियों की बेचैनी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि आगामी 23 नवम्बर को हम पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली करने जा रहे हैं।पूरे पटना को जनसैलाबो से पाट देंगे और उन्हें कड़ा जवाब देंगे जिन्होंने कहा कि अतीक अहमद डॉन तो आनन्द मोहन कौन।उन्होंने कहा कि आनन्द मोहन वही हैं जो आपके पुरखे अटल जी के साथ बैठते थे,आडवाणी जी के साथ बैठते थे, मुरली मनोहर जोशी जिन्हें सम्मान देते थे।आनन्द मोहन वही है जो अटल जी,बीजू पटनायक जी,जार्ज फर्नांडिस के साथ एनडीए को ताकत देते और 1999 मे जिनके हस्ताक्षर से एनडीए का घोषणा पत्र जारी होता था।
उन्होंने कहा कि जहां आनन्द मोहन बैठते थे वहां आज के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को पीछे बैठने और पानी पिलाने की भी हैसियत नही थी।वह हैं आनन्द मोहन।
उन्होंने कहा कि रैली को लेकर वे हेलीकॉप्टर से बिहार के हर प्रखण्डों तक जाएंगे और समर्थकों को पटना पहुंचने के लिए आमन्त्रित करेंगे।
उन्होंने देश के बदलाव के लिए और अखंड भारत के निर्माण के लिए रैली में लाखों लाख की संख्या में शामिल होने की अपील की।
इसके पूर्व भोजपुर की सीमा में प्रवेश करते ही कुल्हड़िया टोल प्लाजा के निकट सैकड़ो मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों के साथ उन्हें समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने रिसीव किया और आरा पहुंचते ही दर्जनों हाथी,घोड़े और ऊंट के साथ स्वागत किया गया।
शिवहर के विधायक चेतन आनन्द ने कहा कि सुशील मोदी ने रिहाई की मांग की और जब नीतीश कुमार और तेजस्वी जी की सरकार ने रिहा किया तो गोदी मीडिया को आगे लाकर घेरने की साजिशें रची।
स्वागत और अभिनन्दन समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री दशईं चौधरी,फ्रेंड्स ऑफ आनन्द के प्रदेश अध्यक्ष कुलानन्द यादव अकेला,राष्ट्रीय महासचिव मो.आसिफ अली,मशहूर शायर अनवर फरीदी,वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन दिल्ली के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने संबोधित किया।स्थानीय लोगों में अशोक सिंह उर्फ राम बाबू सिंह,मनोज सिंह,निर्मल सिंह,डॉ. विजेंदर प्रसाद सिंह, अशोक सिंह,पुष्पा सिंह,जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिंह,डॉ. एके सिंह समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

गुस्से में जाते जाते लौटे पूर्व सांसद आनंद मोहन

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कुछ लोगो द्वारा हंगामा भी किया गया।आनंद मोहन ने उन्हें फटकार लगाई, इसी तरह हॉल के भीतर भी कुछ लोगो द्वारा शोर मचाना शुरू हुआ क्योंकि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय नेता बोलना चाहते थे तो दूसरी तरफ 12 बजे से निर्धारित कार्यक्रम लगभग 3 बजे से शुरू हुआ। गंभीर व बुजुर्ग नेता आनंद मोहन को सुनना चाहते थे।इन सब बातों के बीच मंचासीन आनंद मोहन एक समय गुस्से में उठकर बाहर निकले और वापस जाने की तैयारी में थे की मान मनौव्वल के बाद पुनः मंच पर आए और सफाई देते हुए मंच से कहा की मैं गुस्सा नही हुआ था मैने आपलोगो को ट्रेनिंग देने के लिए गुस्से का इजहार किया। जगह जगह सम्मान ,ज्यादा से ज्यादा लोगो की बोलने की प्रवृत्ति आदि में समय नष्ट करने से बचना चाहिए।उन्होंने कहा की हमारे साथ दिल्ली, लखनऊ,रांची, बाढ़,गया आदि स्थानों से प्रखर समाजवादी नेता भी आए हुए है जो स्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर,जार्ज फर्नांडिस आदि के साथ अपना राजनीतिक जीवन गुजार चुके हैं जिसमे हिंदू भी है और मुस्लिम भी। आनंद मोहन ने उदाहरण देकर समझाया की कुंवर सिंह की सेना में सभी जाति व धर्म के लोग शामिल थे।

Related posts

झारखंड: रांची: प्रथम चरण के चुनाव के भोंपू सोमवार शाम हो जाएंगे बंद : के रवि कुमार

rktvnews

भोजपुर : बाइक दुर्घटना मे दो बाइक सवार जख्मी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में बीआरसी का किया निरीक्षण, शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित, शिक्षण गुणवत्ता सुधार, बच्चों का स्कूल में ठहराव को बताई प्राथमिकता।

rktvnews

25 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक

rktvnews

गढ़वा:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025

rktvnews

गढवा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रखंडों के निर्वाचन प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment