RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्‍ट्रपति ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 अप्रैल।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
ये वसंत ऋतु और भारतीय नववर्ष का स्वागत करने वाले अवसर हैं। हमारे देश के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले ये त्योहार शांति, सद्भाव और सहिष्णुता के संदेश का प्रसार करते हैं। ये त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। हम इन अवसरों पर प्रकृति के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करते हैं।
मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाएं तथा हमें अधिक उत्‍साह के साथ अपने राष्‍ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।”

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 सितंबर को वाराणसी दौरा!अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया।

rktvnews

सारण: महत्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

दरभंगा:बाल दिवस के अवसर पर विद्यालयों में होगा बाल सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता आंदोलन की शहीद अकली देवी का शहादत दिवस मना।

rktvnews

Leave a Comment