RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ किया बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)15 मार्च।शुक्रवार को गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक की गई।
उपायुक्त ने कहा चुनावी घोसना से पूर्व सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी अपने अपने कोषांग से संबंधित पूरी तैयारी पूर्ण करलें। जिससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना परे। आगे स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी वैभव सिंह को निर्देशित करते हुए कहा पूर्व में निर्वाचन के दौरान जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम देखा गया है। वहां स्वीप गतिविधि को तेज कर शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करें। साथ ही दिव्यांग, आदिम जनजाति समुदाय, थर्ड जेंडर मतदाताओं को भी जागरूक करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। इसके अलावे कार्मिक, निर्वाचन, मतपत्र, पोस्टल वॉलेट, प्रशिक्षण कोषांग समेत अन्य कोषांग की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रजवंती कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, नजारता उप समाहर्ता विजय दास समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जमुई:PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले – नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा चिकित्सा मंच के भोजपुर अध्यक्ष डा के एन सिन्हा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

पीएफसी ने 5,000 यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों और 1,000 माल वाहक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 633 करोड़ रूपये का ऋण मंजूर किया।

rktvnews

आदिवासी संस्कृति को साकार करती कला।

rktvnews

नौनिहालों के सपनों पर हावी होते कोचिंग सेंटर।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment