RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों के तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड का पूर्वावलोकन।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 मार्च।अग्निवीरों के तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 15 मार्च 2024 को आईएनएस चिल्का में आयोजित होना निर्धारित है। यह पासिंग आउट परेड लगभग 2600 अग्निवीरों के सफल प्रशिक्षण के समापन का प्रतीक है, जिसमें महिला अग्निवीर भी शामिल हैं। इन सभी ने आईएनएस चिल्का में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे और वे सूर्यास्त के बाद पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे। इस विशेष अवसर पर दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास भी उपस्थित रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजन को अग्निवीर का प्रशिक्षण पूरा करने वाले गौरवान्वित अग्निवीरों के परिवार के सदस्यों द्वारा देखा जाएगा। उनके अलावा, विभिन्न बड़ी-बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिक तथा कई खेल हस्तियां भी समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगी और वे इन अग्निवीरों को अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से प्रेरित करेंगी।
नौसेना प्रमुख समापन समारोह में भाग लेंगे और विभिन्न प्रभागों को पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान करेंगे। वे प्रशिक्षुओं की द्विभाषी पत्रिका ‘अंकुर’ का अनावरण भी करेंगे।

Related posts

राजस्थान:सड़कों के निर्माण के संबंध में की गई बजट घोषणा को निर्धारित समय में पूर्ण करें सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

भोपाल:प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति पर श्री आरा गौशाला में श्रद्धालु कर रहे हैं अन्न दान।

rktvnews

वैशाली:आईसीडीएस योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जिलाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल जनजातीय शोध एवं अध्ययन पाठ्यक्रम कार्यशाला में शामिल हुए।

rktvnews

बक्सर:सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं अभ्यर्थियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment