RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 1008 संस्कृत सम्भाषण शिविरों के सामूहिक समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

संस्कृत भारती 1981 से संस्कृत में उपलब्ध ज्ञान के भंडार को विश्व के सामने रखने, लाखों लोगों को संस्कृत बोलने और संस्कृत में प्रशिक्षित करने का काम कर रही है।

संस्कृत भारती के प्रयासों से देश की जनता के मन में संस्कृत के प्रति रुचि और स्वीकृति दोनों बढ़ रही हैं।

संस्कृत दुनिया की सबसे वैज्ञानिक भाषाओं में से एक है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 मई।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को नई दिल्ली में 1008 संस्कृत सम्भाषण शिविरों के सामूहिक समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि संस्कृत भारती ने 1008 संस्कृत सम्भाषण शिविरों के आयोजन का एक बहुत साहसिक काम किया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत के ह्रास की शुरूआत गुलामी के कालखंड से पहले ही हो गई थी और इसके उत्थान में भी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश में संस्कृत के उत्थान के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार हो, जनता हो या सोच हो, ये सभी संस्कृत और संस्कृत के उत्थान के प्रति कटिबद्ध और वचनबद्ध हैं।
अमित शाह ने कहा कि संस्कृत भारती 1981 से संस्कृत में उपलब्ध ज्ञान के भंडार को विश्व के सामने रखने, लाखों लोगों को संस्कृत बोलने और संस्कृत में प्रशिक्षित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई महान विचारकों ने संस्कृत को सबसे वैज्ञानिक भाषा के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि हमें अब संस्कृत के ह्रास के इतिहास को स्मरण करने की जगह संस्कृत के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में एक ऐसी सरकार है जो संस्कृत के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लाई है। उन्होंने कहा कि अष्टादशी योजना के तहत लगभग 18 परियोजनाओं को लागू किया गया है, दुर्लभ संस्कृत पुस्तकों के प्रकाशन, थोक खरीद और उन्हें दोबारा प्रिंट करने के लिए भी भारत सरकार वित्तीय सहायता देती है। उन्होंने कहा कि प्रख्यात संस्कृत पंडितों की सम्मान राशि में भी वृद्धि की है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति में इंडियन नॉलेज सिस्टम पर फोकस किया गया है और इसका बहुत बड़ा वर्टिकल संस्कृत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि सहस्त्र चूड़ामणि योजना के माध्यम से सेवानिवृत्त हो चुके प्रख्यात संस्कृत विद्वानों को अध्यापन के लिए नियुक्त करने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सबसे बड़ा काम हमारी प्राकृत और संस्कृत में बिखरी हुई पांडुलिपियों को एकत्रित करने के लिए लगभग 500 करोड़ के बजट से एक अभियान चलाने का किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए 500 करोड़ रूपए के आधार कोष कोष के साथ ज्ञानभारतम मिशन की शुरूआत की है और हर बजट में इसके लिए एक निश्चित राशि आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक 52 लाख से अधिक पांडुलिपियों का डॉक्यूमेंटेशन, साढ़े तीन लाख पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया गया है औऱ namami.gov.in पर 1,37,000 पांडुलिपियां उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि दुर्लभ पांडुलिपियों का अनुवाद और उनके संरक्षण के लिए हर विषय और भाषा के विद्वानों की टीम गठित की गई है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां 1008 संस्कृत संभाषण शिविरों का समापन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके तहत 23 अप्रैल से लेकर 10 दिन तक 17 हज़ार से ज़्यादा लोगों का संस्कृत से परिचय हुआ और उन्होंने संस्कृत बोलने का अभ्यास भी किया जिससे लोगों की रुचि संस्कृत में बढ़ेगी।
अमित शाह ने कहा कि संस्कृत भारत की आस्था, परंपरा, सत्य, नित्य और सनातन है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और ज्ञान की ज्योति संस्कृत में ही समाहित है। उन्होंने कहा कि भारत की अधिकतर भाषाओं की जननी संस्कृत ही है और इसीलिए संस्कृत को आगे बढ़ाने का काम न सिर्फ संस्कृत के बल्कि भारत के उत्थान के साथ भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अनेक विषयों में हज़ारों सालों से जो चिंतन मंथन हुआ और अमृत निकला है, उसे संस्कृत में ही संग्रहित कर रखा गया है। श्री शाह ने कहा कि हर क्षेत्र में संस्कृत में ज्ञान का भंडार उपलब्ध है जिसका लाभ पूरे विश्व को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृत में रचे गए वेद, उपनिषदों और अनेक प्रकार की पांडुलिपियों में रचा गया ज्ञान पूरी दुनिया के लिए उपलब्ध होना चाहिए और संस्कृत भारती द्वारा किया जा रहे प्रयास इस दिशा में पहला कदम है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि संस्कृत एक ऐसी भाषा है जो न सिर्फ सबसे अधिक वैज्ञानिक है बल्कि इसके व्याकरण का भी कोई जोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया में छंद और मात्रा सबसे पहले अगर किसी भाषा में संशोधित किए गए तो वो संस्कृत में ही किए गए और इसी कारण आज भी संस्कृत ज़िंदा है।

Related posts

गिरीडीह:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, दिलाया गया शपथ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को न लेना पड़े कर्ज : मंत्री उदय प्रताप सिंह

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नामकरण की सुसंगत प्रणाली (एचएसएन) कोड के मानचित्रण पर मार्गदर्शन पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया निर्माणधीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सिख नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रायपुर : सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित।

rktvnews

Leave a Comment