बागपत/ उत्तर प्रदेश 18 जुलाई। आज नवनियुक्त 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किए गए जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन रोजगार के अंतर्गत नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 18 नवनियुक्त एएनएम कार्यकत्रियों को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ लोक भवन से मुख्य्मंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व मुख्यमंत्री के संबोधन को कलेक्ट्रेट सभागार बागपत में सुना गया।
जिलाधिकारी ने नवनियुक्त एएनएम (ऑक्ज़ीलिएरी नर्स मिडवाइफ) स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यधिक बल दिया जा रहा है स्वास्थ्य सेवाओं में एएनएम की ग्राउंड लेवल पर सबसे मुख्य कड़ी होती है जनपद बागपत में एएनएम के 206 पद के सापेक्ष 190 पद भरे गए हैं ।एएनएम को जो दायित्व मिले उन्हें ईमानदारी के साथ निर्वहन करें और आपकी जहाँ नियुक्ति की गई है वहां आप सेवा भाव से कार्य करें तथा लोगों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां का निस्तारण प्राथमिकता पर कराए। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ प्रदान करने में आप लोग सहायक बने तथा योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे यह भी सुनिश्चित किया जाए।
नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाकर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की प्रशंसा की व आभार जताया। सभी ने ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रण भी किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, डॉक्टर अजेन्द्र मलिक व प्रदीप ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व नवनियुक्त एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियाँ उपस्थित रहे।

