RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 61वें निर्वाण दिवसके अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 फरवरी।भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरल्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद के 61वें निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्र ने शत्-शत् नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवंकृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।
पटना में देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद के 61वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजितकी गई, जहाँ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आलेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार के राज्यपाल के परिसहाय, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से अपर जिला दंडाधिकारी पटना,भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल ने देशरत्न डॉणराजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,पूर्व मंत्री एवं विधायक शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ०राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलिदी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना राजीव मिश्रा उपस्थित थे।
इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरतन को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Related posts

उत्तराखंड:IG ITBP संजय गुंज्याल को “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: दिगंबर जैन मंदिर में दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:गोल्ड कप चैंपियन बनी भोजपुर की टीम।

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

सारण: 26 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बाढ़ प्रभावित अंचलों में कृषि इनपुट अनुदान वितरण के कार्यों की प्रगति की वीसी द्वारा की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment