RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:अंत्योदय महासम्मेलन को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक!2 नवंबर को करनाल में होगा अंत्योदय महासम्मेलन।

नारनौल/हरियाणा 27 अक्टूबर। दो नवंबर को करनाल के सेक्टर-4 के मैदान में होने वाले अंत्योदय महासम्मेलन को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इस महासम्मेलन के संबंध में अधिकारियों की ड्यूटी तय की।
उपायुक्त ने बताया कि इस सम्मेलन में हरियाणा सरकार की योजनाओं से जुड़े लाभार्थी शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। जिला से जाने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए मुख्य पांच विभागों से एक-एक नोडल ऑफिसर रहेंगे।
डीसी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ से 2 नवंबर को सुबह 7 बजे 22 लोकेशन से बसें रवाना होगी। सभी बसें 152-डी से जाएंगी। इनमें एक हजार से अधिक लाभार्थी करनाल जाएंगे। रास्ते के लिए सभी लाभार्थियों को फूड पैकेट दिया जाएगा। इसके बाद करनाल पहुंचने पर वहां सभी को अलग से फ़ूड पैकेट बांटे जाएंगे।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लाभार्थियों को सूचित करें ताकि उन्हें इस महासम्मेलन में ले जाने की उचित व्यवस्था हो सके।
इस बैठक में एसडीएम में महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार तथा नगराधीश डॉ मंगल सेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

अत्याधुनिक कृषि मशीनरी के प्रदर्शन में किसान दिखे उत्साहवर्धक – स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन — कृषि एवं पशुपालन मंत्री

rktvnews

सारण:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी!अनुमंडल मढ़ौरा एवं प्रखंडों में भी साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने आगामी लोक अदालत की सफलता को की बैठक।

rktvnews

सारण: भाजपा उमीदवार छोटी कुमारी के नामांकन रद्द होने की खबर गलत,जिला प्रशासन ने की पुष्टि।

rktvnews

विश्व हाथी दिवस-2025, 12 अगस्त को तमिलनाडु के कोयंबटूर में मनाया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment