RK TV News
खबरें
श्रृद्धांजलि

भोजपुर:जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

आरा /भोजपुर 17 फरवरी।भारत रत्न,स्वतंत्रता आंदोलन सेनानी, पूर्व मुख्यमंत्री,बिहार सरकार , जननायक कर्पूरी ठाकुर की 36 वीं पुण्यतिथि समारोह स्थानीय लोक नायक जय प्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल आरा में जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भोला शंकर पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई । सर्व प्रथम भारतरत्न , जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।माल्यार्पण समारोह के मुख्य अतिथि जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि दुनिया में एक ऐतिहासिक आदर्श पुरुष और उनके गांधीगिरी संघर्ष आजाद भारत के लोकतंत्र में जाति बिहिन,अर्थ विहीन समाज में रहते हुए परिवार से उपर उठकर भारत के राजनीति में 1952 से लेकर आजीवन सकारात्मक सोच रखते हुए 1988 तक जनप्रतिनिधि रहते हुए विधायक , सांसद,बिहार सरकार के मंत्री , और बिहार सरकार में दो बार मुख्य मंत्री रहते हुए शोषित, पीड़ित, वंचितों के रहनुमा बन कर झोपड़ी के लाल,गुदड़ी के लाल ,और सर्वमान्य नेता बन कर जनहित और राष्ट्रहित कार्य में सक्रिय राजनीति को सकारात्मक सोच रखते हुए जननायक ,और भारत रत्न की उपाधि को सुशोभित किया। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार सरकार के कार्यकाल में और उनके मरणोपरांत 36 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारतरत्न की उपाधि से विभूषित हुए हैं ऐसी मान्यता के प्रति आज उनके पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार के साथ साथ दोनों नेताओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।
समारोह में पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज झोपड़ी के लाल,जननायक ,स्वतंत्रता आंदोलन सेनानी , और भारत रत्न, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के विचार सराहनीय कदम है जो ऐतिहासिक पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार सरकार द्वारा अधिकृत कार्य योजनाओं को गांव गरीब,खेत खलिहानों तक जल _जीवन_हरियाली और हर हाथ को काम _ रोजगार की गारंटी तथा हर खेत को बिजली _ पानी दिया जो ज्योतिबा फूले _ सावित्री बाई फुले,महात्मा गांधी, डॉक्टर अंबेडकर, डॉक्टर लोहिया,लोकनायक जय प्रकाश नारायण, और मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम का सपना को साकार करने में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार सरकार विकास योजनाओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। समारोह में नगर अधक्ष जय प्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में झोपड़ी के लाल,जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि दुनिया में कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व और कृतित्व एक ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था में बदलाव जनहित और राष्ट्रहित में प्रासंगिक है जो प्रेरणा श्रोत है। जदयू नेता भीम पटेल ने कर्पूरी ठाकुर को महामानव बताया । अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भोला शंकर पाल ने कहा कि आज पूरे देश के शहीदों, महान् विभूतियों के प्रति मेरा शत शत नमन करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व और नैतिकता से हम सभी को आज का दिन जनता दल यूनाइटेड के सम्मानित साथियों को झोपड़ी के लाल जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र के समक्ष उपस्थित जदयू नेता और कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी को संकल्प लेने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादियों के विचार को लेकर गांवों और शहरों में रहने वाले समाज सेवियों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जन्मोत्सव पर भोजपुर जिला स्तरीय समारोह आगामी दिनांक 2 3 मार्च को पीरो चौक पर स्थित समाजवादी चिंतक डाक्टर राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण समारोह एवं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा में भाग लेने पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाने का कार्यक्रम ” महान् विभूतियों का विचार बचाओ__ देश बचाओ ” कार्यक्रम सफलता की तैयारी हेतु जन संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम समाजवादियों की मान सम्मान में पूरे भोजपुर जिले में आयोजित करने का निर्णय लेने के साथ साथ जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के साथियों से आग्रह संवाद भी किया ।
इसअवसर पर प्रमुख लोगो में अधिवक्ता रामधनी भारती, देवी दयाल राम ,जदयू डॉक्टर संदीप कुमार बंश लायक शर्मा ,सुरेंद्र सिंह शंभू नाथ सिंह , ब्रज भूषण राय अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष अवधेश राम ,पूर्व मुखिया विनोद्साह,श्री भगवान शाह अख्तर हुसैन , रविनंदन पंडित ,विनोद शर्मा,कौशल किशोर आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार मनीष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज का आयोजन।

rktvnews

पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

विधायक अनिरुद्ध कुमार यादव की माता सुदामा देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर की गई श्रद्धांजली अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment