RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 13 फरवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त चतरा उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं एवं कोरोना महामारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में जिले में टीकाकरण की स्थिति को सुदृढ़ कैसे हो इस पर चर्चा की गई। कोई बच्चा छुटे नहीं, इसे लेकर नियमित टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान को अपडेट करें, छुटे हुए स्थानों को जोड़े ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जा सके। वहीं उन्होने निर्देशित किया कि जिला स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर सही से टीकाकरण कार्य चल रहा है या नहीं इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।
शिक्षा विभाग एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थाप्ति कर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में बच्चों के टीकाकरण के संबंध में मॉनिटरिंग की जा सके। वैसे बच्चे जिनका उम्र 10 वर्ष है उन बच्चों को टी.डी. वैक्सीन दिया जाना है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए एक अभियान मोड के तहत बच्चों को टीकाकरण कराया जाय। साथ ही स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, जिला षिक्षा पदाधिकारी निदेश मिश्र, जिला स्तर के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखण्डों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डब्लू एच ओ से डा. दीपक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में 1,06,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

बक्सर:दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन हेतु चिन्हित कृत्रिम तालाब जेल घाट का निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त पीयूष की अध्यक्षता में पेयजल समस्या एवं जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकारी कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण योजना (सीबीपी) का शुभारंभ किया।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्रीश्योर फंड और कृषि निवेश पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से 50 एमएमटी कार्गो को हैंडल करने वाला प्रमुख बंदरगाह बना।

rktvnews

Leave a Comment