RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चित्तौड़गढ़:जिला कलेक्टर ने नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण!जनसुनवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के निर्देश दिए।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 07 फरवरी। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद में राजस्व, भूमि, लेखा, रोकड़ सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पत्रावलियों का अवलोकन कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद से जुड़े किसी भी कार्य और जनसुनवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई फाइल को बढ़ावा देते हुए पूरे सिस्टम को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में अनियमितता बरतने पर राजस्व शाखा के कार्मिक कपिल जुनेजा को चार्जशीट देने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। उन्होंने समय पर कार्यालय में उपस्थित होने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यवाहक आयुक्त जितेंद्र मीणा सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:” मेरा पहला वोट, देश के लिए ” जागरूकता कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भारतीय नववर्ष के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफर ब्लास्ट की घटना पर आइलाज की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने जताया दुःख।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर सिविल सर्जन बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज को दिया पोषाहार पैकेट।

rktvnews

दरभंगा:मिथिला लोक उत्सव का दूसरे दिन के कार्यक्रम को आयुक्त व डी.एम. ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment