RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक।

पटना /बिहार 06 फरवरी।हम गुट के राष्ट्रीय कार्यालय पुनाईचक पटना में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा किया गया। हम गुट बिहार के 40 लोकसभा सीट पर संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया ।
राजेश निराला यादव ने कहा की नवादा, जहानाबाद, जमुई मुंगेर आदि सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पर भी चर्चा की गई । बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को मजबूती और अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने को लेकर आगे की रणनीति तय किया गया।बैठक में कहा गया की हम गुट के सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर अपने लोगों को जीतने का काम करेगी ।
आज की महत्वपूर्ण बैठक में हम गुट के संरक्षक उमाकांत चौधरी, हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार निराला यादव साथ में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार पांडेय, मुकेश कुमार, सुनिल रजक, अरुण मांझी, संजय पासवान, राम बहादुर यादव, सुमित शर्मा तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:”बिहार आइडिया फेस्टिवल” में चमकी नवाचार की लौ।

rktvnews

गेहूं और जौ उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना भी जरूरी: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

उज्जैन:प्रदेश को रोजगारपरक बनाने के साथ विकास के हर आयाम को तय कर रही है सरकार -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

rktvnews

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।

rktvnews

भोपाल:गैर विवादित स्थल पर ही हो होलिका दहन,प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment