RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवी मुंबई में आयोजित ‘मुम्बई कौथिग सीजन-15’ का शुभारंभ किया।

मुंबई/ महाराष्ट्र 25 जनवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नवी मुंबई में आयोजित ‘मुम्बई कौथिग सीजन-15’ में प्रतिभाग कर कौथिग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामना दी।
उन्होंने कहा कि इस बार का कौथिग उत्तराखण्ड के पर्यटन, विकास और स्वरोजगार को समर्पित है। यह अद्वितीय आयोजन जहां एक ओर पर्यटकों को उत्तराखण्ड की सुंदरता से परिचित कराएगा, वहीं प्रदेश के चहुंमुखी विकास और पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी प्रमोट करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकर ख़ुशी हुई कि पहाड़ों के लोक गीत, लोक नृत्य और संस्कृति के विविध रूप दर्शकों को देखने के लिए मिल रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचानेगी तथा इसके विस्तार के लिए आगे आएगी। उन्होंने कहा कि सागर और पर्वतों के बिना हमारी जीवनरूपी रेखा अधूरी है,हमारे उत्तराखण्ड के पहाड़, हमें कुछ न कुछ सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। मुंबई और उत्तराखण्ड का यह संबंध हमें यह भी याद दिलाता है कि हम सभी, चाहे कहीं भी हों, एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमारी सरकार लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उत्तराखण्ड देश का नंबर वन पर्यटन प्रदेश बनने के साथ ही अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण जल्द ही वैश्विक पटल पर सबसे बड़े कल्चरल हब के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के इन 23 वर्षों में हमनें कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है, परन्तु राज्य के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य अभी भी दूर है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है।
इस अवसर पर देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश राणा, मुख्य आयोजक भरत कुकरेती, धारचूला के विधायक हरीश धामी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:सदर अस्पताल चतरा में अत्याधुनिक आईसीयू सेवा का शुभारंभ, गंभीर मरीजों को जिले में ही मिलेगा बेहतर उपचार।

rktvnews

दरभंगा:जीविका कौशल रथ को डी.पी.एम डॉ.ऋचा गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:डॉ के एन सिन्हा बने भजपा चिकित्सा मंच के जिलाअध्यक्ष।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन की नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति से मुलाकात।

rktvnews

नवादा:मंडल कारा नवादा में प्रोवेशन ऑफ ऑफेन्डर्स एक्ट, 1958 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही ! नाले में मिला लाभुको का आवेदन न्यूज़ बिलकुल ग़लत एवं निराधार है,बिना खबर के पुष्टि का गलत तरीके से खबर को किया गया प्रकाशित!कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा जिला प्रशासन को बदनाम करने कि थी साजिश:प्रखंड विकास पदाधिकारी ,हंटरगंज

rktvnews

Leave a Comment