RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ:फाइलेरिया जागरूकता रथ आमजनों को करेगी जागरूक- सिविल सर्जन

दरभंगा/बिहार 19 सितम्बर। सिविल सर्जन कार्यालय से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए जागरूकता रथ को सिविल सर्जन डॉ.अनिल कुमार व डीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर लोगों में जागृति लाने के लिये वाहन का संचालन सहयोगी संस्था पीसीआई के द्वारा किया जा रहा है। जो अगले 10 दिनों तक शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि 20 सितंबर से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू होने वाला है, इसे लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया है।
इसका उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रचार-प्रसार करना और लोगों को इसकी जानकारी देना है, उन्होंने सहयोगी संस्था के इस पहल की सराहना की। डीएमओ डॉ. ए.के. मिश्रा ने कहा कि आइ.डी.ए. अभियान आगामी 20 से शुरू किया जायेगा, इसके तहत लोगों को ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव के लिये दवा का अपने सामने सेवन कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फाइलेरिया की दवा को कभी भी खाली पेट नहीं खाना है,बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है जो किसी भी उम्र में हो सकता है। इससे बचाव के लिये इस अभियान की शुरूआत की जा रही है।
इस अवसर पर फाइलेरिया इंस्पेक्टर गणेश महासेठ, पीसीआई डिस्ट्रीक्ट कोऑर्डिनेटर अजय कुमार मिश्रा, एसएमसी अमित कुमार, पीरामल से मनीष कुमार, यूनिसेफ के शशिकांत सिंह, भास्कर कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का सीएसआर फंड से होगा पुनरुद्धार: जिले में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार।

rktvnews

रायपुर : उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार दिवाकर प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दौसा जिला कलक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक।

rktvnews

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 : ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवरी और जांच पर स्थिति रिपोर्ट।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को ले साईकिल रैली।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment