RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विधानपार्षद जीवन कुमार ने प्रेस वार्ता कर जननायक कर्पूरी ठाकुर आश्रम को कब्जा करने का आरोप लगाया।

आरा/ भोजपुर 16 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी के नेता विधानपार्षद जीवन कुमार ने आरोप लगाया की आरा मे स्टेशन समीप स्थित कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बना संस्थान पर अवैध कब्जा किया गया है।आरा सर्किट हाउस मे प्रेस वार्ता करते हुए विधानपार्षद जीवन कुमार ने कहा कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा पटना मिलर स्कूल मैदान मे भव्य समारोह किया जा रहा है। जीवन कुमार ने उक्त कार्यक्रम हेतु भोजपुर जिला मे कोईलवर से प्रचार रथ को रवाना किया, जो जिले भर में घुमकर जनमानस से 24 जनवरी को पटना चलने का अपील करेगा। जीवन कुमार ने बताया की प्रचार रथ को रवाना करने के दौरान आरा स्टेशन के समीप स्थित जननायक कर्पूरी आश्रम को देखने पहुंचा तो वहाँ ताला लटका हुआ मिला।पता करने पर मालुम चला कि वह आश्रम किसी पार्टी विशेष के कब्जे मे है।उन्होंने बताया की प्रशासन से बात करने पर सटीक जवाब नही मिला।चाभी मांगने पर प्राप्त नही हुआ।जीवन कुमार ने कहा की वह आश्रम बिहार की सभी जनता के लिए है।कर्पूरी ठाकुर सबके लिए है।उन पर किसी का एकाधिकार नही है।भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महापुरुषों का सम्मान और जयंती मनाने का कार्य करती है। विधानपार्षद ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर आश्रम को 24 जनवरी के पहले मुक्त कराया जाएँ,नही तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी ।
राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि भगवान राम सबके है।वे देश ,दुनिया के जनमानस के आस्था के केन्द्र है।यह कोई भाजपा का कार्यक्रम नही,बल्कि भारतीय संस्कृति और आम जनमानस के हित का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम मे दूसरे समुदाय के लोग भी पूरे मन से लगे है। विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षियों का काम ही है समाज मे द्वेष फैलाना और गलत राजनीति करना, लेकिन भारत की जनता समझदार है और उन्हे अगले चुनाव मे जवाब देगी।
प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रितु राज,सुरेंद्र प्रजापति, हरेन्द्र सिंह आदि थे।

Related posts

वैशाली के नाम एक और रिकॉर्ड: फार्मर रजिस्ट्री एक लाख के पार।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एफएसएसएआई द्वारा की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की; खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में “उल्लेखनीय प्रगति” की सराहना की।

rktvnews

बिपरजाॅय अलर्ट जिला कलक्टर ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र को 334 करोड़ 43 लाख के अनेक निर्माण कार्यों की दी सौगात।

rktvnews

भोजपुर:वैदिक गणित विषय पर सेमिनार आयोजित ,प्राचीन गणितीय ज्ञान सर्वश्रेष्ठ : प्राचार्य प्रो पालित

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के त्रिदांडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

rktvnews

Leave a Comment