सुपौल/बिहार 13 जनवरी । आज13.01.2024 को 03:00 बजे अपराह्न से गांधी मैदान, सुपौल में शिक्षा विभाग के द्वारा नवनियुक्ति विद्यालय अध्यापको की नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सांसद, सुपौल दिलेश्वर कामैत, विधायक निर्मली, विधान सभा क्षेत्र, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधायक, पिपरा विधान सभा क्षेत्र, राम विलास कामत एवं जिला प्रशासन, सुपौल के तरफ से में कौशल कुमार जिलाधिकारी, सुपौल शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्ता सुपौल, विनय कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल, मो० मुस्तकीम, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल, अभिषेक रंजन, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, पवन कुमार यादव, वरीय उप समाहर्त्ता, सुपौल, संतोष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, ऋषभ, वरीय उप समाहर्त्ता, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल उपस्थित थे। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, (शिक्षा विभाग) एवं जिला के अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा कुल 1311 अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में वर्ग 1 से 5 के 21 अभ्यर्थियों, वर्ग 6 से 8 के 390 वर्ग 9 से 10 के 315 अभ्यार्थियों को तथा वर्ग 11 से 12 तक के 585 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में कुल 1311 नवनियुक्ति विद्यालय अध्यापको को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
