गोपालगंज/बिहार 10 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी के द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी को ब्लड बैंक सौंपने का दिया आदेश
जिला पदाधिकारी ने कहा, सीएस से मिलकर ब्लड बैंक को बनाये बेहतर।
रेडक्रॉस सोसाइटी को ब्लड बैंक को सौंपने का आदेश जिला पदाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी ने सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र कुमार को दिया। ब्लड बैंक में ब्लड की कमी ना रहे इसके लिए रेडक्रॉस व स्वास्थ्य विभाग को मिलकर काम करने की जरूरत है। रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सचिव ज्योति प्रकाश बरनवाल ने कहा कि वर्ष 2022 से ही लैब टेक्नीशियन का सरकारी नौकरी होने के बाद सिविल सर्जन से जब टेक्नीशियन जब संपर्क किया गया तो उनके स्तर से टेक्नीशियन व डॉ एसके झा को तैनात किये। उसके बाद से रेडक्रॉस के लोगों को ब्लड बैंक में जाने पर भी आपत्ति जताया जा रहा। रेडक्रॉस का अलग खाता खोलवा दिया गया है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को तत्काल तलब किया। सिविल सर्जन ने कहा कि ब्लड बैंक में तैनात डॉक्टर पीसी सिन्हा के द्वारा सदर अस्पताल में बेवजह मरीजों का शोषण किया जा रहा था, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कड़ा कदम उठाया गया था। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अब रेडक्रॉस के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद है। ये लोग समाज के मुख्यधारा के लोग है। रेडक्रॉस फंड जुटाकर पीड़ितों का सहयोग करे। रेडक्रॉस को ब्लड बैंक सौंपे। जो जरूरत हो उसे उपलब्ध कराये। ब्लड कैंप लगे। लोगों में जागरूकता लाया जाये। मरीजों को उचित इलाज मिले इसमें सहयोग करे। बैठक में उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्रा, महर्षि अनिल शास्त्री, बिनोद तिवारी, ललन मांझी, रामाशंकर कुंवर, राघव पांडेय, पत्रकार संजय कुमार अभय, उपेंद्र उपाध्याय, डॉ पीसी सिन्हा आदि शामिल थे।
