चतरा /झारखंड 10 जनवरी। आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 ई.वी.एम.-वी.वी.पैट जागरूकता कार्यक्रम चतरा जिला अन्तर्गत दोनों अनुमण्डल सतर पर प्रत्येक मतदान केन्द्र में जाकर दिनांक 10.01.2024 से 26.02.2024 तक 02 मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा इसे लेकर आज समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान द्वारा हरी झंडी दिखा कर दोनो विधानसभा क्षेत्र सिमरिया एवं चतरा के लिए अलग अलग मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन को रवाना किया गया। यह मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र, शिक्षण संस्थान, हाट बाजार इत्यादि स्थलों पर जाकर ई.वी.एम.-वी.वी.पैट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।
26-सिमरिया(अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन द्वारा प्रचार प्रसार
26-सिमरिया(अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में लावालौंग प्रखण्ड के उ0म0वि0 रामपुर पू0 भाग, उ0म0वि0 रामपुर म0 भाग, उ0म0वि0 रामपुर प0 भाग, उ0म0वि0 रीमी उ0 भाग, उ0म0वि0 रीमी द0 भाग, उ0म0वि0 मंधनिया, उ0म0वि0 होसिर, उ0म0वि0 सिकनी, उ0म0वि0 हुटरू, उ0म0वि0 बनवार में आज जाकर मतदान केन्द्र संख्या 01 से 10 तक ई.वी.एम.-वी.वी.पैट के मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन द्वारा प्रचार प्रसार किया जायेगा। सिमरिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में यह वाहन रोस्टर अनुसार 10.01.2024 से 23.02.2024 तक प्रचार प्रसार करेगी।
27-चतरा (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन द्वारा प्रचार प्रसार
27-चतरा (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में हंटरगंज प्रखण्ड के उ0म0वि0 नावाडीह पनारी, प0 भवन नावाडीह पनारी, उ0म0वि0 मायापुर खुर्द उर्दू, उ0म0वि0 सयपुर, उ0म0वि0 गौसपुर, उ0म0वि0 जबड़ा (पू0 भाग), उ0म0वि0 जबड़ा (प0 भाग), उ0 उच्च विद्यालय बॉका, उ0म0वि0 खजुरिया कला, उ0म0वि0 गंगटा में जाकर मतदान केन्द्र संख्या 01 से 10 तक ई.वी.एम.-वी.वी.पैट के मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन द्वारा प्रचार प्रसार किया जायेगा। चतरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में यह वाहन रोस्टर अनुसार दिनांक 10.01.2024 से 26.02.2024 तक प्रचार प्रसार करेगी।
जिले भर में तीन ई.वी.एम. प्रदर्शन केन्द्र का किया गया स्थापना
आम लोगों को जागरूक करने हेतु जिले भर में तीन ई.वी.एम. डेमोंस्ट्रेशन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई हैं। चतरा विधानसभा के लिए अनुमण्डल कार्यालय चतरा, सिमरिया विधान सभा के लिए अनुमण्डल कार्यालय सिमरिया एवं मुख्यालय स्तर पर जिला जन सम्पर्क कार्यालय चतरा में ई.वी.एम. डेमोंस्ट्रेशन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है।
समाहरणालय परिसर से मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन वैन रवानगी के समय मौके पर उप विकास आयुक्त चतरा उत्कर्ष गुप्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।
