RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने आरा छपरा मार्ग पर ट्रक चालक से हुई लूटकांड में 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 09 जनवरी। भोजपुर पुलिस ने आरा छपरा मार्ग पर 29 दिसंबर को ट्रक चालक से छिनतई मामले के दर्ज कांड में 2 अभियुक्तों बड़हरा थाना अंतर्गत कोल्हारामपुर के रंजन कुमार उर्फ गूंगा और चातर के रवि बिंद को एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विदित हो की 29 दिसंबर की अहली सुबह मुज्जफरपुर के रहने वाले ट्रक चालक राकेश सहनी के साथ हथियार के बल पर छिनतई की गई थी जिसमे चालक को गोली भी लग गई थी। इस घटना को लेकर चालक के बयान पर बड़हरा थाना में 29 दिसंबर को कांड संख्या 737/23 दर्ज किया गया था। इस कांड का उद्भेदन करने के लिए भोजपुर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा छापेमारी कर कांड में संलिप्त उक्त दो अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कर्नाटक के बेलथांगडी में सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर:हिट एण्ड रन मामलें में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय गड़खा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण !मिशन मोड में जिला के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय को किया जाएगा समुन्नत।

rktvnews

सीतामढ़ी:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान।

rktvnews

Leave a Comment