RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा सर्वोपरि: उपायुक्त ने दिए जिले के सभी अनुमंडलों में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक।
हिट एंड रन के लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त; जिला परिवहन पदाधिकारी को तय समय-सीमा के भीतर निष्पादन का आदेश।
यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता और कड़ाई दोनों पर रहेगा जोर।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)05 जून।जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की वर्तमान यातायात व्यवस्था, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिले में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि यह जांच अभियान केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहकर, जिले के सभी अनुमंडलों में एक साथ और सघन रूप से चलाया जाए। आगे सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े गंभीर मामलों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने ‘हिट एंड रन’ के मामलों की वन-टू-वन समीक्षा की। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकार के नियमानुसार इन मामलों से जुड़े सभी प्रक्रियाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा कर पीड़ितों या उनके आश्रितों को राहत पहुंचाई जाए। मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, एमभीआई, सड़क सुरक्षा मैनेजर, सहित परिवहन विभाग और सड़क सुरक्षा सेल के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस (सीबीबीएफएस)

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्य सचिव ने की राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

पटना:10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम cVIGIL एप के माध्यम से दर्ज करें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत।

rktvnews

नारनौल:मानसून के सीजन में डीसी मोनिका गुप्ता ने जारी की एडवाइजरी ।

rktvnews

आरा जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन के डिब्बे से भारी मात्रा में शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment