RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये विशेष अभियान जारी,भितरवार में 5 करोड़ बाजार मूल्य की जमीन से हटाए अतिक्रमण।

RKTV NEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश) 03 जून।जिले में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये अभियान बतौर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में रविवार को भितरवार में जिला प्रशासन, नगर पंचायत भितरवार व पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर श्री राधाकृष्ण मंदिर से जुड़ी माफी औकाफ की लगभग 0.293 हैक्टेयर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रूपए आंका गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम भितरवार डी एन सिंह ने बताया कि भितरवार कस्बे में नया बस स्टेण्ड मुख्य मार्ग पर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर 10 लोगों द्वारा टीन शेड व दुकानें बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। रविवार को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सभी अतिक्रमणों को हटाया। साथ ही जमीन को सुरक्षित किया गया।
कार्रवाई के लिये गई टीम में एसडीओपी भितरवार जितेन्द्र नगाइच, तहसीलदार धीरज सिंह परिहार, नायब तहसीलदार राकेश कुमार वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बाबूलाल कुशवाह एवं टीआई चन्द्रशेखर कुशवाह शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कॉ०विनोद मिश्र के निधन के 26वें स्मृति दिवस पर आरा में संकल्प दिवस आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समग्र कृषि क्षेत्र की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने एन. जे. यासस्वी के जीवन पर आधारित पुस्तक “फर्स्ट फॉरएवर” का किया विमोचन।

rktvnews

राजस्थान को रेल विकास की बड़ी सौगात।

rktvnews

Leave a Comment