RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा: जिलाधिकारी ने नए साल के दिन साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माने जाने वाले मजार और संकट मोचन मंदिर का किया दर्शन।

नवादा/बिहार 01 जनवरी।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने आज नवादा के रामनगर स्थित एक ही दीवार से सटे हजरत सैयद शाह जलालुद्दीन बुखारी की मजार और संकट मोचन हनुमान मंदिर में जाकर नूतन वर्ष 2024 पर समस्त जिले वासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्धि और गौरवशाली नवादा का निर्माण होगा। मजार और संकट मोचन मंदिर साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माने जाते हैं। आज नूतन वर्ष के अवसर पर मजार और संकटमोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे दिल से कामना करते हैं उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। हिन्दु और मुस्लिम सामप्रदाय के लोग एक साथ पूजा और इबादत करते हैं। संकटमोचन मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है तो दूसरी तरफ हजरत सैयद शाह जलालुद्दीन बुखारी की मजार पर लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है: प्रधानमंत्री

rktvnews

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया वीवीपैट/एफएलसी कार्य की तैयारी का निरीक्षण।

rktvnews

रांची:खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में आवश्यक सुधार को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा ।

rktvnews

गिरीडीह:फाइलेरिया मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन को लेकर उपायुक्त ने बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

सारण;आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जिला परिषद शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रधानमंत्री द्वारा विशेष गुण वाले 109 किस्मो के बीजों के लोकार्पण की दी गई जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment