RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:राज्यपाल ने 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई, राजभवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

जयपुर/राजस्थान 30 दिसम्बर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में 12 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्रियों में 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सम्मलित हैं।
राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्यपाल से शपथ दिलवाने के लिए अनुमति ली।
राज्यपाल द्वारा मंत्री परिषद सदस्यों को अपने नाम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ से पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम पुकारा।
राज्यपाल ने आरंभ में 12 को केबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने 5 को राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार की और 5 को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव उषा शर्मा ने किया
शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने हिन्दी भाषा में ईश्वर को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ ली।
राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंत्री परिषद सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा और उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई शुभकामनाएं दी।
शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों सहित प्रशासनिक, पुलिस व न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:आचार्य पवन नायक द्वारा फरना ग्राम में चल रहा है श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भाव विभोर।*

rktvnews

केरल के मलप्पुरम जिले में एनआईवी, पुणे द्वारा चिन्हित निपाह वायरस से संक्रमित एक मरीज की हुई मौत।

rktvnews

भोजपुर : दिनेश ओझा थामेंगे जदयू का दामन।

rktvnews

इतिहास के पुनर्लेखन की कोशिश में भाजपा : आरएसएस ने अंबेडकर को तुच्छ बताया था और विवेकानंद ने कट्टरता को।

rktvnews

सीबीडीटी ने आयकर विभाग की संशोधित राष्ट्रीय वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in लांच की।

rktvnews

नीतीश बाबू इस बार जो बात करना है कर लीजिए : प्रशांत किशोर

rktvnews

Leave a Comment