RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कृष्ण जन्मोत्सव की छठी पर पौधा रोपण एवं फल वितरण किया गया।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छठी के शुभ अवसर पर पौधा रोपण एवं फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। आरा के प्रसिद्ध एवं वरीय फिजिशियन डॉक्टर के एन सिन्हा ,पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा जिला अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा, भोजपुर ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। पौधारोपण ब्रह्महर्षी सहजानंद स्मारक परिसर, जज कोठी के पास तथा भाजपा कार्यालय में किया गया। वहां गुलमोहर, अमलतास तथा फ़लदार वृक्ष आम ,अमरूद,आवला, नारियल व पाम के वृक्ष लगाए गए। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हमें वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, खास का फलदार वृक्ष ,जिससे वातावरण तथा लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे। हमेशा प्रतिदिन फल खाने की प्रेरणा एवं शपथ लेना चाहिए। इसलिए कई दिनों जन्माष्टमी से ही रोज फल वितरण हो रहा है । विदित हो कि डॉक्टर के एन सिन्हा कई सालों से हर मौके पर, हर साल वृक्षारोपण करते हैं,कभी-कभी मंदिर ,मस्जिद, गिरिजा परिसर में भी। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अधिवक्ता संदीप सिन्हा, शशि कुमार ,अनिल कुमार, प्रदीप कुमार,छोटू यादव, जयप्रकाश छोटू, राजू कुमार यादव, हरेंद्र कुमार ,विनोद कुमार, शिव नारायण सिंह आदि उपस्थित रहकर सहयोग किये।

Related posts

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना अंतर्गत शिविरों में उमड़ रही भीड़!जिले में जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन और टाऊन स्थित नगर परिषद सभागार में संचालित है शिविर।

rktvnews

वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में फाईलेरिया उन्मूलन (सर्वजन दवा सेवन ) कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

रामगढ़:संघर्ष से सफलता की ओरः ममता कुमारी की प्रेरणादायक कहानी।

rktvnews

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता संग बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा किया।

rktvnews

जिला अंतर्गत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment