RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:जिला स्तर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत “सखी वार्ता” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 29 दिसम्बर। स्थानीय दरभंगा प्रेक्षागृह में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध *”सखी वार्ता”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विशेष चर्चा की गयी।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं यथा – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के जानकारी के लिए जिला हब फार एम्पावरमेंट आफ वीमेन कार्यालय एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर, दरभंगा के कार्यालय में सम्पर्क करने के लिए बताया। साथ ही उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी/कर्मियों को लैंगिक भेदभाव रोकने से संबंधित शपथ भी दिलवाया।
केन्द्र प्रशासक, वन स्टॉप सेन्टर अजमतुन निशा द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा दी जाने वाली सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के साथ किये जाने वाले घरेलू हिंसा पर चर्चा किया गया।
मंच का संचालन वन स्टॉप सेन्टर के केन्द्र प्रशासक ,अजमतुन निशा द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के इस सहयोगात्मक प्रयास “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” (बी.बी.बी.पी) के लक्षित समूहों जैसे स्कूली बच्चों और कॉलेज की लड़कियों, विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह, किशोर लड़कियां और लड़के, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता को सन्देश पहुंचेगा।
इसका उद्देश्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम को और बढ़ावा देना है।
उक्त समारोह में जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार, गोविन्द कुमार, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, आँगनवाड़ी सेविका, पीरामल स्वास्थ्य के कर्मी सहित सभी महिला विकास निगम एवं आई.सी.डी.एस के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करेगी तो राज्य सरकार कराएगी विकास कार्य: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रांची:राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ सीईओ ने की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त ने सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के कर्बला मैदान का किया निरीक्षण।

rktvnews

शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक की कार्यशैली विश्वविद्यालय परिनियम के विरुद्ध:अध्यक्ष फूटाव प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment