RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मुख्य सूचना आयुक्त राज्य सूचना आयोग उत्तराखण्ड अनिल चन्द्र पुनेठा ने पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 11 सितम्बर।मुख्य सूचना आयुक्त राज्य सूचना आयोग उत्तराखण्ड अनिल चन्द्र पुनेठा ने पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्राप्त अनुरोध पत्रों के निस्तारण एवं प्रथम अपीलों के निस्तारण कार्यो की समीक्षा की!
उन्होंने सभी संबंधित लोक सूचना अधिकारियों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त अनुरोध पत्रों तथा उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली! वही प्रथम अपीलीय अधिकारियों से प्रथम अपील के निस्तारण कार्यों की जानकारी ली! इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये! मुख्य सूचना आयुक्त श्री पुनेठा ने लोक सूचना अधिकारियों को निर्देश दिये कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्राप्त अनुरोध पत्रों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाय! प्रथम अपीलीय अधिकारियों द्वारा भी प्रथम अपीलों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाय! इससे लोगों को फायदा होता है! उन्होंने कहा कि सूचना के अनुरोध पत्रों का समय से निस्तारण करने पर कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी! वही सरकार की छवि भी अच्छी बनी रहेगी!
मुख्य सूचना आयुक्त ने निर्देश दिये कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रकाशन योग्य सूचनाओं को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाना चाहिये ताकि लोगों को सूचनाएं विभागीय वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त हो सकें!
बैठक में लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों ने मुख्य सूचना आयुक्त से सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत प्राप्त अनुरोध पत्रों के निस्तारण के संबंध में विभिन्न प्रश्न भी पूछे! जिस पर मुख्य सूचना आयुक्त ने प्रश्नों का जवाब देकर लोक सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया!
बैठक के अन्त में जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्य सूचना आयुक्त का जनपद आगमन पर आभार व्यक्त किया!
बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे!

Related posts

बागपत:बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज।

rktvnews

भोजपुर:युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव ने युवा जदयू संदेश प्रखंड कमिटी का किया विस्तार।

rktvnews

ग्वालियर:“मन मित्र” कार्यक्रम में शामिल होकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बच्चों को दिया मार्गदर्शन।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सत्यापन संबंधित कार्यों के निष्पादन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे महिला को बेहोश करके लिया गहना व नगदी।

rktvnews

हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment