RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:पुलिस ने हत्या कांड के अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार।

इश्तेहार चिपकाते पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार एवं अन्य पुलिस बल

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाने की पुलिस द्वारा हत्याकांड के अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया गया। शाहपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने कांड संख्या 46/23 के अभियुक्त सहजौली के चंदन राम के घर पर पुलिस बल के साथ जाकर इश्तेहार चिपकाया। चंदन राम सहित अभियुक्तों ने गउडाढ निवासी स्व कुंभन राम के पुत्र नंद कुमार राम (65 वर्ष) को मारपीट का जख्मी कर दिया था। इस संबंध में नौ लोगों के विरुद्ध जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इलाज के दौरान नंद कुमार राम की मौत पटना में हो गई। नंद कुमार राम की मौत के बाद उक्त कांड में धारा 302 जुट गया। कांड के अन्य अभियुक्तों में से कुछ को जेल भेजा गया और कुछ को बेल मिल गया। चंदन राम फिलहाल फरारी अभियुक्त है। पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने उसके विरुद्ध वारंट के बाद उसके घर के मुख्य दरवाजे पर पुलिस बल के साथ इश्तेहार चिपकाया है।

Related posts

राजस्थान:वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने बाघिन एस-2 (राजमाता) को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी भावभीनी विदाई।

rktvnews

पटना:मौरिशस समेत अफ़्रीकन देशों में फ़िज़ियोथेरापिस्टों की भारी मांग : अरुमुगम

rktvnews

बिहार: दरभंगा:शहरी क्षेत्र में “स्वच्छ-शहर-अभियान” के तहत नगर निगम द्वारा कराया जा रहा साफ-सफाई एवं चुना व ब्लीचिंग का छिड़काव।

rktvnews

25 जुलाई तक करा ले हथियारों का सत्यापन वरना लाइसेंसी हो जायेगी गैर लाइसेंसी 😲

rktvnews

राजस्थान:सशक्त हो रही बेटियांः कृषि संकाय चुनने पर बेटियों को मिल रही 15 से 40 हजार की प्रोत्साहन राशि।

rktvnews

बक्सर:इवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया गया त्रैमासिक आंतरित निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment