RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा:जिले की विधि-व्यवस्था, उत्पाद मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

नवादा/बिहार 18 दिसंबर।उज्ज्वल कुमार सिंह प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता नवादा एवं अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा की संयुक्त अध्यक्षता में आज डीआरडीए के सभागार में जिले की विधि-व्यवस्था, उत्पाद मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने अंचलाधिकारी एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किए। पुलिस अधीक्षक ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अवैध बालू घाटों पर लागातार औचक निरीक्षण करें एवं पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि नवादा जिलान्तर्गत नया बन्दोवस्ती 25 बालूखंडों में से 13 बालूखंडों की सुनवाई हो चुकी है और 03 बन्दोवस्त चालू हो चुका है। 07 बन्दोवस्ती माह जनवरी 2024 में, 05 बन्दोवस्ती माह फरवरी 2024 में होगी।
इसके अलावे जिले के बालू भंडारित स्थलों पर भी लागातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि बालू के भंडारित स्थलों से ही बालू का बिक्रय कराना सुनिश्चित करें। जिले के किसी भी स्थल से अवैध बालू घाटों से बालू का खनन, परिवहन और बिक्री को अविलम्ब रोक लगायें और असमाजिक व्यक्तियों पर कार्रवाई करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमुआवां रोड में ट्रक का लम्बी कतार लगा हुआ रहता है जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने निर्देश दिया कि उसे गहन जाॅच कर माईनिंग के क्षेत्र में लगायें।
शराब 632649.775 लीटर बरामद किया गया जबकि विनिष्टिकरण 612431.427 किया गया जिसका कुल प्रतिसत 96.80 है। जिसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कुल बरामद की गयी शराब को पूर्णतः विनिष्टिकरण करने का निर्देश दिया गया। बे्रथ एनेलाईजर द्वारा किये गए जांच में पाया गया कि इसमें कुल उत्पाद विभाग द्वारा 7949 जाॅच किया गया जिसमें कुल 857 गिरफ्तारी की गयी। उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी की संख्या कुल 1207, दर्ज कांड की संख्या 939 एवं गिरफ्तारी 974 है। अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर भूमि विवाद के मामलों का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
आज की बैठक में अमु अमला गोपनीय प्रभारी, राजीव कुमार वरीय उपसमाहर्ता के साथ-साथ अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, उत्पाद विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग की सूत्रधार और समर्थक बनना चाहेगी ताकि यह विश्व मंच पर पहुंच सके

rktvnews

औरंगाबाद:देव चैती छठ मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर जिले के सेमरी पीएनबी बैंक में डकैती, अपराधियों ने 19 लाख रुपए लूटें! विरोध करने पर मैनेजर व 2 कर्मचारियों को किया घायल।

rktvnews

भोजपुर:डॉ. भीम सिंह भवेश को मिला पद्मश्री अवार्ड,समाज सेवा के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित।

rktvnews

27 जुलाई को भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच, आरा पर स्थापित पखावज सम्राट बाबू शत्रुंजय सिंह की प्रतिमा पर उनकी जयंती पर माल्यार्पण सह परिचर्चा।

rktvnews

बेकरी उद्योग से मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाएं बढ़ रही हैं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर।

rktvnews

Leave a Comment