RK TV News
खबरें
Breaking Newsसुरक्षा

अक्टूबर 2023 माह में 17.28 लाख नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन।

नई दिल्ली/15 दिसंबर।कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अनंतिम पेरोल डेटा की जानकारी के मुताबिक अक्टूबर, 2023 माह में इसमें 17.28 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।
अक्टूबर, 2023 माह में लगभग 23,468 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है और इन्‍हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित हुई है।
डेटा से स्पष्ट रूप से जानकारी मिलती है कि देश के युवाओं के लिए अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। अक्टूबर 2023 के दौरान कुल 17.28 लाख कर्मचारियों को इससे जोड़ा गया है जिसमें से अधिकांश 25 वर्ष की आयु तक के 8.25 लाख कर्मचारी नवीन पंजीकरण में शामिल हैं। यह अक्‍टूबर 2023 के दौरान जोड़े गए कुल कर्मचारियों का 47.76 प्रतिशत है।
पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से जानकारी मिलती है कि अक्टूबर, 2023 में कुल 3.31 लाख महिला सदस्यों का नामांकन किया गया है। डेटा से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अक्टूबर, 2023 माह में कुल 51 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है। यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा सृजन एक निरंतर प्रक्रिया है।

Related posts

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मना डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन ने ओडिशा राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक संपन्न।

rktvnews

पारा हुआ पचास।

rktvnews

मुरैना में मिली अपना दल (एस) सदस्यता अभियान को गति, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

rktvnews

Leave a Comment