
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, सम्मान एवं सामाजिक समावेश पर विद्या कला उत्थान फाउंडेशन आरा द्वारा, समाज कल्याण विभाग, बिहार के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक तत्वाधान में तीन दिवसीय जनजागरूकता अभियान की शुरूआत दावां में हुई।अभियान का मुख्य आकर्षण विद्या कला उत्थान फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा “समान अधिकार” नाटक की प्रस्तुति रही । नाटक में आमजन को ट्रांसजेंडर समुदाय के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सम्मान तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।संस्था के सचिव मुकेश कुमार ने बताया ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी समाज के अभिन्न अंग हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का पूरा अधिकार है। कलाकारों ने लोगों से ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति भेदभाव एवं पूर्वाग्रह छोड़कर उन्हें सम्मान और समानता देने की बात कही गई। राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं एवं सरकारी सेवाओं में पिछड़े वर्ग (अनुसूची-2) के अंतर्गत आरक्षण की व्यवस्था लागू है। नाटक टीम लीडर मुकेश कुमार , नागेश्वर नयन, हरेंद्र, दुर्गा प्रसाद एवं मुस्कान कुमारी ने अभिनय किया।
