RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

गृह मंत्रालय ने चक्रवात बिपरजॉय से बुरी तरह प्रभावित हुए गुजरात को 338.24 करोड़रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/12 दिसंबर।केन्द्र सरकार ने चक्रवात बिपरजॉय से बुरी तरह प्रभावित हुए गुजरात को 338.24 करोड़रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में, गृह मंत्रालय ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) से 633.73 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को भी आज मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और गुजरात सरकार ने समयपूर्व तैयारी के चलते चक्रवात के दौरान zero casualty सुनिश्चित की। अत्यंत भीषण चक्रवात बिपरजॉय के बाद, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से अनुरोध की प्रतीक्षा किए बिनानुकसान के आंकलन के लिए तुरंत अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (IMCT) तैनात की। केन्द्र सरकार ने 584 करोड़ रूपए की अपने हिस्से की पहली किस्त राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) को पहले ही जारी कर दी थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रभावित राज्य को त्वरित राहत प्रदान करने के दृष्टिकोण के अनुरूप हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से अनुरोध की प्रतीक्षा किए बिना नुकसान के आंकलन के लिए तुरंत अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम तैनात की। 21 अगस्त, 2023 को हिमाचल प्रदेश को तत्काल राहत कार्यों के प्रबंधन में मदद करने के लिए NDRF से 200 करोड़ रुपये की राशि भी अग्रिम रूप से जारी कर दी गई थी। केन्द्र सरकार ने SDRF को 360.80 करोड़ रूपए की अपने हिस्से की दोनों किस्तें जारी कर दी थीं।

Related posts

इंदौर:सभी एसडीओ, तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को कार्यो में सुधार लाने की अंतिम चेतावनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रायगढ़ के कोडातराई में रेल परिवहन और स्वास्थ्य क्षेत्र में 6400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैरागढ़ में घटना स्थल पहुंचे!मृतक के शोकमग्न परिजनों से की मुलाकात, कहा दोषियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही।

rktvnews

भोजपुर:डॉक्टर पीसी एवं श्री महादेव ज्ञान सॉल्यूशन फाउंडेशन द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

गया:जीविका बोधगया द्वारा जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

आज भी धार्मिक जुलूसों में हनुमान जी के रूप में दिखते है “राम बाबू चौरसिया”।

rktvnews

Leave a Comment