RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मोतीहारी:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

मोतीहारी/बिहार 17 फरवरी। जिला निर्वाचनपदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पूर्वी चम्पारण जिला के अध्यक्ष / सचिव/प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आसन्न लोक सभा निर्वाचन-2024 के लिए जिला प्रशासन की तैयारी की जानकारी दी गयी और उनसे महत्वपूर्ण विन्दुओं पर फीड बैंक प्राप्त की गयी।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है और दिनांक 01.04.2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रपत्र 06 में ऑनलाईन या ऑफलाईन आवेदन संबंधित बी०एल०ओ०, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय को दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पश्चात 22 जनवरी 2024 को प्रकाशित ड्राफ्ट के अनुसार पूर्वी चम्पारण जिला में 3449412 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 1872974 पुरुष मतदाता एवं 1676344 महिला मतदाता तथा थर्डजेंडर के 94 मतदाता शामिल हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम के दौरान चलाये गये जागरूकता अभियान का परिणाम है कि मतदाता सूची लिंगानुपात में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है और अब यह 895 पर पहुँच गया है। जिला में कुल 3496 मतदान केन्द्र बनाने का प्रस्ताव निर्वाचन विभाग को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले के लोकसभा चुनाव के समय जिला में एक ही डिस्पैच सेंटर बनाया गया था परन्तु इस बार 06 डिस्पैच सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें 10-रक्सौल एवं 11- सुगौली विधान सभा क्षेत्रों के लिए नन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुगौली में, 12-नरकटिया, 15-केसरिया तथा 19 मोतिहारी विधान सभा के लिए एम०एस० कॉलेज मोतिहारी में 13 हरसिद्धि तथा 14- गोविन्दगंज के लिए अरेराज में 16-कल्याणपुर तथा 17-पिपरा के लिए चकिया में, 18-मधुबन विधान सभा के लिए राजकीय कृत जयमंगल उच्च विद्यालय चैता में, 20-चिरैया तथा 21-ढाका के लिए चिरैया में डिस्पैच सेन्टर चिन्हित किया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा निर्वाचन आयोग से प्राप्त कुछ सामान्य निर्देश भी दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार-प्रसार की सामग्रियों में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है जिसका अनुपालन सुनिश्चित कराना होगो। उन्होनें कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए सही शब्दों का चयन किया जाना है। इस ध्यान देने की आवश्यकता है। बाल श्रमिकों का उपयोग नही हो इसे भी सुनिश्चित किया जाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल जिला में बनाये गये सभी मतदान केन्द्रों के लिए बीएलए की नियुक्ति करते हुए इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें ताकि इसे अपलोड कराया जा सके। जिला में बीजेपी के द्वारा 3099 आरजेडी के द्वारा 3094 तथा जेडीयू के द्वारा 259 बीएलए की सूची अभी तक उपलब्ध करायी गयी है।

Related posts

भीलवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री ने पूर्व विधायक भंवरलाल जोशी को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

ग्वालियर:एफएसटी द्वारा कम्पू क्षेत्र से 3.33 लाख से अधिक रुपए और तीन पेटी शराब जब्त।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया!राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश निवासियों से संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

औरंगाबाद: डीएम की अध्यक्षता में आयोजित की गई विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एयर एम्बुलेंस सुविधा का होगा विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment