RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा:सांसद अजय टम्टा

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 30 नवंबर।जनपद के अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत आज रामलीला मैदान में उक्त कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा अजय टम्टा द्वारा किया गया । तत्पश्चात श्री टम्टा द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहनों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया व जनपद के विकास हेतु कुल 22 करोड़, 56 लाख रुपए की धनराशि के 08 कार्यों/योजनाओ का लोकार्पण एवम शिलान्यास भी किया गया।
कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों एवम जनप्रतिनिधियों से कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। व इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा राकेश देवलाल,जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार शुक्ला, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी सीवीओ डा. पंकज जोशी द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर: विधायक शिव प्रकाश रंजन ने जनता से किए वादे को निभाया, पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़:मतदान दिवस पर मिलेगा सवैतनिक अवकाश।

rktvnews

पिथौरागढ़ के ’’सीमान्त गांव सेला’’ में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया

rktvnews

ऐपवा का जिला स्तरीय महिला कन्वेंशन संपन्न!

rktvnews

Leave a Comment