RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:आज जिले के तीन पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

चतरा/झारखंड 25 नवंबर।आज दिनांक 25 नवम्बर 2023 को जिले के लावालौंग प्रखण्ड के रीमी पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के जबड़ा पंचायत, गिद्धौर प्रखण्ड के मझगांवा पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन भी किया जा रहा है।
आज हंटरगंज के जबड़ा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कुल 737 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 256 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया और 481 आवेदन लंबित है। जिसमें सबसे अधिक 353 आवेदन अबुआ आवास योजना के लिए प्राप्त हुए है। वहीं गिद्धौर के मझगांवा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में विभागवार कुल 399 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 115 आवेदन का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया है वहीं 284 आवेदन लंबित है। सबसे अधिक आवेदन 229 अबुआ आवास योजना के लिए प्राप्त हुए है। लावालौंग प्रखंड के रिमी पंचायत में 1645 आवेदन प्राप्त हुए कुल 353 मामले का निष्पादन मौके पर किया गया।1292 आवेदन लंबित हैं। इसमें सबसे अधिक आवेदन अबुआ आवास योजना 981 प्राप्त हुआ है।
बताते चले कि दिनांक 27.11.2023 को कुन्दा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत कुन्दा में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले सकते है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की।

rktvnews

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने फिल्म ‘हक़’ पर साधा निशाना: कहा – “नफ़रत फैलाने का एजेंडा सफल नहीं होगा”

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक शिव पूजन राय और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की मूर्ती का हुआ अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:रात्रि बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन मारुति नगर मझौवा में हुआ संपन्न।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment