RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की नुब्रा घाटी के छात्र-छात्राओं ने भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)26 सितंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की नुब्रा घाटी के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। भारतीय सेना के ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में नुब्रा घाटी के 30 छात्र-छात्राएं एवं 6 शिक्षक शामिल हैं। अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आए यह छात्र-छात्राएं पहली बार लद्दाख क्षेत्र से बाहर आकर देहरादून स्थित आईएमए, आरआईएमसी और एफआरआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य बच्चों को देश की विविध संस्कृति, परंपराओं, विकास, तकनीकी प्रगति और सामाजिक-आर्थिक परिवेश से परिचित कराना है, ताकि उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके। राज्यपाल ने छात्रों से संवाद करते हुए उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे में पूछा और उन्हें ऊँचे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने आत्मविश्वास को सदैव बनाए रखें और दृढ़ संकल्प से अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि इस शैक्षिक यात्रा से बच्चों को अनेक नए अनुभव और ज्ञान प्राप्त होंगे, जो उनके भविष्य में सहायक सिद्ध होंगे। राज्यपाल ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए इस यात्रा के आयोजन हेतु 1862 लाइट रेजिमेंट के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

भोजपुर में भाकपा-माले के संस्थापक नेता शहीद कामरेड मास्टर जगदीश एवं रामायण राम की शहादत की 51 वीं बरसी पर संकल्प दिवस मनाया गया।

rktvnews

राजस्थान:मकर संक्राति के अवसर पर पतंगबाजी को लेकर जिलों को एडवायजरी जारी।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में 7 निश्चय के तहत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन हेतु हुआ मतदान,परिणाम की घोषणा 20 को।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की उपस्थिति में जीविका दीदी द्वारा जीविका भवन का उद्घाटन एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण।

rktvnews

बिरला फ़ाउंडेशन के ‘सरस्वती-सम्मान’ की चयन समिति के सदस्य बनाए गए डा अनिल सुलभ।

rktvnews

Leave a Comment