RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:3 दिसंबर 2023 को आरा में व्यवसाय संघ का होगा दूसरा जिला सम्मेलन!संघ की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न।

व्यवसायी संघ के दूसरे जिला सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा-माले राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे!

आरा /भोजपुर 15 नवंबर । 3 दिसंबर 2023 को नागरी प्रचारिणी सभा आरा में होने वाले व्यावसायी संघ भोजपुर का दूसरा सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला कमेटी की विस्तारित बैठक आरा परिसदन में आयोजित की गई!बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं संचालन रामेश्वर प्रसाद साह ने की!बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर विस्तृत कार्यक्रम पर बातचीत किया गया! बताया गया की जिला सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे!सम्मेलन में अतिथि के बतौर भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य कुणाल एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह होंगे!सम्मेलन आरा नागरी प्रचारिणी सभागार बिष्णु गोयनका नगर आरा में होगा तथा सम्मेलन स्थल का नाम हरिजी साह,विनोद कुमार,मनोहर यादव के नाम पर होगा!सम्मेलन का प्रचार हेतु पूरे जिले भर बैनर पोस्टर माईक प्रचार किया जा रहा है!सम्मेलन की तैयारी हेतु पूरे जिले भर में व्यवसायियों के बीच सदस्यता अभियान चलाने,बाजार आधारित व्यवसायी संघ गठित कर संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई गई!इसके साथ ही जिले के व्यवसायियों के मुद्दे पर आंदोलन की भी रूपरेखा तय की गई!जिलेभर से आए व्यवसायियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया जिसमें आमतौर पर यह बात सामने आई की पूरे जिले के बाजारों में पेयजल,रोशनी,सफाई तथा शौचालय का घोर अभाव है जिससे व्यावसायी सहित आम ग्राहकों का इन कठिनाइयों से सामना करना पड़ता है!अधिकांश बाजार में या सीसीटी कैमरा नहीं है या कहीं है तो वह ठीक से काम नहीं कर रहा है जिसके चलते अपराध की घटनाएं बढ़ रही है!दुकानों में चोरी,दुकानदारों की हत्या,लूट आम बात हो गई है!अधिकांश बाजारों में टेम्पू एवं बस स्टैंड नहीं रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है!बाजारों में नाला के अभाव के चलते सड़कों पर पानी लगा रहता है!
बैठक को संबोधित करते हुए व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला सचिव व तरारी विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि धर्म से ऊपर उठकर सभी तरह के छोटे-बड़े व्यवसायियों का संगठन है जब से इस संघ का जिले में निर्माण हुआ है यह हम मजबूत हौसला के साथ व्यवसायियों के सवालों को उठाता रहा है अपराधी से लड़ता रहा है?
उन्होंने आगे कहा कि गुंडे जेल और हथियारों से नहीं डरते बल्कि यह व्यवसायी हो आम जनता के एकजुटता से डरते हैं आज व्यवसायियों के सामने अनेकों समस्याएं हैं जिसे एक मजबूत संगठन ही लड़ सकता है!
बैठक में विजय कुमार,मीना कुमार,हरिशंकर कुमार,श्री भगवान राम,मुख्तर कुरेशी,रामजी प्रसाद,संजय कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,रामायण शाह,जितेंद्र पासवान,सोनू कुमार,अश्विनी कुमार,अशोक प्रसाद केसरी,मुख्तर कुरेशी,संतोष कुमार केसरी,शंभू कुमार गुप्ता,विजय पंडित सहित कई लोग शामिल थे!

Related posts

लोजपा सहार प्रखंड के भतीजे की मृत्यु पर लोजपा भोजपुर शिष्ट मंडल ने परिजनों से मिल शोक और संवेदनाएं प्रकट की।

rktvnews

भोजपुर: पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने दिया धरना,डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

निर्वाचक सूची में महिलाओं एवं 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का नाम छूटे नहीं, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

rktvnews

व्यंग्य:और अब एक देश, एक कॉमेडियन🤪

rktvnews

चतरा:28 नवंबर को 10 प्रखण्ड के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment