RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा में अमेरिका में भारत से आयात पर 25% टैरिफ लगाने के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।

मोदी सरकार का अमेरिका के आगे समर्पण शर्मनाक : माले

ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ भारत भी अमेरिका पर टैरिफ लगाए और अमेरिका के साथ हुए सभी व्यापारिक समझौते रद्द किए जाएं: शिवप्रकाश रंजन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 अगस्त।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 % टैरिफ लगाये जाने के खिलाफ भाकपा-माले के राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत आरा भाकपा-माले ने आरा जिला कार्यालय श्रीटोला से प्रतिरोध मार्च निकालकर बस स्टैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया!उसके बाद एक सभा आयोजित किया गया!
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने भारतीय निर्यात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 25% टैरिफ की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के आगे समर्पण कर दिया है!इससे न केवल दुनियां में देश की छवि को भारी नुक़सान पहुंचा है बल्कि यह हमारी सम्प्रभुता पर हमला है!जिसे किसी भी क़ीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है!उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस से हथियार और ऊर्जा खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत दण्डात्मक शुल्क लगाते हैं, भारतीय नागरिकों को “अवैध प्रवासी” कहते हैं और उन्हें जंजीरों में जकड़कर वापस भारत भेजते हैं! लेकिन केंद्र की मोदी सरकार हर भारत विरोधी कदम का चुपचाप और कभी कभी मुखर समर्थन करती रहती है!उन्होंने कहा कि मोदी जी भारत के राष्ट्रीय हितों, आर्थिक और राजनीतिक सम्प्रभुता को अमेरिकी साम्राज्यवाद, जिसका नेतृत्व ट्रम्प कर रहे हैं, के हाथों आखिर कब तक गिरवी रखेंगे;
उन्होने कहा कि, अगस्त भारत की आज़ादी और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का महीना है!आज जब ट्रंप भारत की आज़ादी और संप्रभुता का अपमान करते हुए भारत पर 25% दंडात्मक शुल्क लगा रहे हैं और भारत को ‘मरी हुई अर्थव्यवस्था’ कहकर अपमानित कर रहे हैं,तब मोदी सरकार ने चुप्पी साधे हुए देश के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रखने का काम किया है। इस साम्राज्यवादी हमले और भारत की मोदी सरकार की अपमानजनक चुप्पी तथा आत्मसमर्पण के खिलाफ आवाज़ उठाना जरूरी है!
भाकपा-माले मांग करती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के आयात पर 25% टैरिफ के खिलाफ भारत सरकार को भी अमेरिका के सामान पर आयात में टैरिफ लगाना चाहिए और अमेरिका के साथ हुए सभी व्यापारिक समझौते रद्द करने चाहिए!हम एक स्वतंत्र और आत्म निर्भर भारत चाहते हैं,ट्रम्प के ब्लैकमेलिंग के आगे समर्पण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!सभा का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
प्रतिरोध मार्च व पुतला दहन कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य रमेश जी,अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन,राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर,बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,इंनौस जिला सचिव निरंजन केसरी,अमित कुमार बंटी,विकास कुमार,रामानुज जी,शिवमंगल यादव,मुनीर आलम,बालमुकुंद चौधरी,हरिनाथ राम,संतविलास राम,रौशन कुशवाहा,अनूप कुमार,रितेश कुमार,जगजीवन राम,मनोज गुप्ता,राजू प्रसाद,रितेश कुमार,राजू खान,संजय गुप्ता आदि कई लोग शामिल थे!

Related posts

दरभंगा: जिलाधिकारी का जनता दरबार, खराजपुर के रवि रौशन के मामले का “ऑन द स्पॉट” हुआ समाधान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अभिभावकों को मिली बड़ी राहत: निजी स्कूल फीस पर आयुक्त का सख्त शिकंजा।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के रोजगार सृजन की योजनाओं को किया आसान, आवेदनों के प्राप्ति हेतु,किया ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ।

rktvnews

महावीर जयंती पर विशेष:एक फूल खिला अलबेला।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे अंग्रेजी शराब जप्त।

rktvnews

Leave a Comment